Upcoming Film: बॉलीवुड ने साल की शुरुआत से ही धमाल मचाया हुआ है. इस साल और भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं, जिनका इंतजार किया जा रहा है. यूं तो कुछ फिल्मों पर बस अभी काम चल रहा है, जिनमें सनी देओल, रणबीर कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्में शामिल हैं. पर अब भाईजान का नाम आया है, तो उनके फेवरेट डायरेक्टर की फिल्म का अपडेट भी बता देते हैं. सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में सलमान खान ‘प्रेम’ बनकर धमाल मचा चुके हैं. अब बारी है नए प्रेम की, जो कोई और नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना बन रहे हैं. उनके साथ फिल्म में शरवरी वाघ नजर आने वाली हैं. वहीं फिल्म का नाम- यह प्रेम मोह लिया बताया जा रहा है. लेकिन लगता है कि मेकर्स ने कुछ फाइनल नहीं किया है. अब हिमेश रेशमिया पर क्या दांव खेला है, जानिए.

हाल ही में पता लगा था कि ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए आवाज दी है. कुछ गानों के लिए दोबारा सलमान खान के साथ हाथ मिलाया है. पर अब वो उनके पुराने डायरेक्टर के साथ भी आ गए हैं. वैसे तो हिमेश रेशमिया ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी सूरज बड़जात्या के साथ काम किया था. अब बड़जात्या को लगता है कि जिस तरह के गाने वो अगली फिल्म के लिए चाहते थे, उनके लिए हिमेश ही सबसे सही होंगे.
सलमान नहीं, हिमेश ने मिलाया नए प्रेम से हाथ
हाल ही में न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि हिमेश रेशमिया ने सूरज बड़जात्या से हाथ मिलाया है. वो उनके अगले प्रोजेक्ट् पर काम करने वाले हैं. दरअसल हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में 7 गाने दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ”सूरज जी का नजरिया साफ था कि हर गाना सीधा-सादा, दिल को छूने वाला और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आने वाला होना चाहिए. उनकी ये चाहत है कि ये गाने सिर्फ शहरी लोगों के बीच ही नहीं, गांव-देहात तक भी पहुंचे. दरअसल यह पहली बार हो रहा है, जब आयुष्मान खुराना की किसी फिल्म के लिए हिमेश रेशमिया ने आवाज दी हो. वैसे तो हिमेश ऐसे गानों के माहिर हैं, उन्होंने ठीक वैसा ही काम किया है.”
कुछ वक्त पहले ही कहा गया था कि फिल्म ‘डकैत’ का टाइटल बदलने वाला है. फिलहाल तो Yeh Prem Mol Liya नाम से ही फिल्म पर काम हो रहा है. पर अब भी कंफर्मेशन का इंतजार है. इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स वाले प्रोड्यूस कर रहे हैं.





