Entertainment

Upcoming Bhojpuri Film: निरहुआ की अपकमिंग फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट लुक जारी, पहला पार्ट रहा था ब्लॉकबस्टर

Patna se Pakistan 2 First Look: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट आया है. वे “पटना से पाकिस्तान 2” फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है जो सुर्खियों में है. एक्टर के लुक ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद अब इसका सीक्वल और भी बड़े कैनवस, दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है.

Upcoming Bhojpuri Film: निरहुआ की अपकमिंग फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट लुक जारी, पहला पार्ट रहा था ब्लॉकबस्टर
Upcoming Bhojpuri Film: निरहुआ की अपकमिंग फिल्म पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट लुक जारी, पहला पार्ट रहा था ब्लॉकबस्टर

फिल्म का पहला पार्ट पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था जिसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. प्रोड्यूसर्स का दावा है कि पटना से पाकिस्तान 2 पहले से ज्यादा एक्शन, इमोशन और मनोरंजन से भरपूर होगी. हर फ्रेम में मेहनत और हर सीन में इमोशन की थीम के साथ फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है.

इस बार फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं अन्य कास्ट की बात करें तो उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, मीर सरवर, सुशील सिंह, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, शंभू राणा, धामा वर्मा और भूपेंद्र सिंह जैसे कई अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म को और भी खास बनाती है.

फिल्म पर निरहुआ ने क्या कहा?

फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि पटना से पाकिस्तान 2 उनके लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसका पहला भाग दर्शकों के अपार प्रेम से ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था. उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म और भी बड़े पैमाने, दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के साथ तैयार की जा रही है, जिसमें दर्शकों को इमोशन, देशभक्ति और मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा. निरहुआ ने विश्वास जताया कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में नई ट्रेंड सेटर साबित होगी.

बॉक्स ऑफिस के किंग रहे हैं निरहुआ

निरहुआ की बात करें तो वे बॉक्स ऑफिस के किंग माने जाते हैं और उनकी कई सारी फिल्मों ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था. उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ रिक्शेवाला, पटना से पाकिस्तान और बॉर्डर जैसी फिल्में ऐसी रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है और इन फिल्मों को जनता ने काफी पसंद किया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply