सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
आमेर के राजा जयसिंह के नाम में क्यों लगा सवाई? पढ़ें औरंगजेब से जुड़ा किस्सा​ | बाराबंकी में बारिश के पानी भरे गड्ढे में डूबे 3 मासूम, नहाने के दौरान हुआ हादसा… तीनों की मौत​ | दो बच्चों की बार डांसर मां… खुद को छात्रा बताकर बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाया, 20 लाख की डिमांड कर बुरी फंसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Weather Update: यूपी के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद 38 जिलों में आज बारिश के आसार, कहां शुष्क रहेगा मौसम, इस दिन हो सकती है मानसून की विदाई​

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मानसून वापसी की ओर के संकेत दे रहा है। आईएमडी की मानें तो आज 19 सितंबर को प्रदेश के 38 जिलों में बारिश के आसार हैं। तो वहीं कुछ जिलों में  गरजचमक के साथ बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है। हालांकि बाकी हिस्सों में […]

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मानसून वापसी की ओर के संकेत दे रहा है। आईएमडी की मानें तो आज 19 सितंबर को प्रदेश के 38 जिलों में बारिश के आसार हैं। तो वहीं कुछ जिलों में  गरजचमक के साथ बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है। हालांकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 

यूपी का शुक्रवार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च को दक्षिणपश्चिम मानसून की वापसी के लिए अब परिस्थितियां बन रही हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश से मानसून विदाई के आसार हैं। पश्चिमी संभाग की बात करें तो यहां ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं आगरा , मथुरा , फिरोजाबाद , इटावा क्षेत्र में कहीकहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा पूरब के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और कहींकहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  लेकिन कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 

सुबह से बदलता रहा मौसम

के कई इलाकों में गुरुवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद बारिश रुक गई और तेज धूप निकल आई। दिन बढ़ने के साथ धूप और उमस दोनों बढ़ती गईं। सुबह करीब 10 बजे के बाद लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। उमस के कारण लोग पसीने से परेशान नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने कूलर, पंखे और एसी का सहारा लिया। बारबार पानी पीने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होतेहोते मौसम में फिर बदलाव आया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

दोपहर में फिर हुई बारिश

दोपहर करीब दो बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश रुकते ही तेज धूप फिर निकल आई। इसके कारण वातावरण में उमस बढ़ गई और लोगों की परेशानी दोबारा शुरू हो गई। दिनभर मौसम में यह बदलाव कई बार देखने को मिला। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से स्थिति कुछ बेहतर हुई। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के समय मौसम ठंडा होने से लोगों को राहत मिली।

बदायूं में तेज बारिश और हवा 

यूपी के बदायूं जिले में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसी दौरान तेज हवाएं भी चलने लगीं। कुछ जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए। तेज हवा के कारण बिजली की लाइन टूटने से कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित हुई। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों ने जल्द ही टूटी लाइन को ठीक कराया और बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी। 

शाम को मिली उमस से राहत

गुरुवार को बारिश के बाद निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे उमस ज्यादा महसूस हुई। शाम होते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव आया। ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने के बाद लोगों को रात के समय उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में देर रात तक बारिश होने जैसे हालात बने रहे। इससे मौसम के और बदलने की संभावना बनी रही।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY