शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: कितनी बिजली खपत पर लगवाना फायदेमंद, जानें आपके घर के लिए कौन सा सोलर सही​ | UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Review Officers Promotion: सचिवालय के 7 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी पद पर प्रोन्नति, नए विभागों में मिली तैनाती​

UP Review Officers Promotion: उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय सेवा के सात समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर नियमित प्रोन्नति दी है। सचिवालय प्रशासन अनुभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को उनके नए विभागों में तैनाती दी गई है। शासन के आदेश में […]

UP Review Officers Promotion: उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय सेवा के सात समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर नियमित प्रोन्नति दी है। सचिवालय प्रशासन अनुभाग की ओर से 3 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को उनके नए विभागों में तैनाती दी गई है।

शासन के आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल10 में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उनकी नवीन तैनाती भी निर्धारित कर दी गई है।

किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

पंकज श्रीवास्तव — गृह विभाग से पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग
विजय कृष्ण यादव — न्याय विभाग से राजस्व विभाग
मेराज अहमद अंसारी — प्राविधिक शिक्षा विभाग से रेशम विकास विभाग
पवन कुमार द्विवेदी — राजस्व विभाग से लोक निर्माण विभाग
उमेश चंद्र शुक्ल — सचिवालय प्रशासन विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग
राम शंकर मिश्र — गृह विभाग से राजस्व विभाग
परवेज आदित — मुख्यमंत्री कार्यालय में यथावत तैनात
कोर्ट में लंबित मामलों के अधीन रहेगा आदेश

शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति विभिन्न न्यायालयों के समक्ष लंबित रिट याचिकाओं और निर्देश याचिकाओं के साथसाथ सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका संख्या 027286027287/2025, मुकेश प्रधान व अन्य बनाम संजीव कुमार सिन्हा व अन्य में आने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

सचिवालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित विभागों के अधिकारियों को पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY