Vacancy

UKPSC ने जारी किया 2026 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, ऐसे करें चेक

UKPSC ने जारी किया 2026 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, ऐसे करें चेक
UKPSC ने जारी किया 2026 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, ऐसे करें चेक

यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2026 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. यह कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं की संभावित डेट्स दी गई हैं. इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी. आयोग ने यह भी साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा तारीखों में बदलाव किया जा सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

यह कैलेंडर उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है, जिन्होंने अलग-अलग पदों के लिए आवेदन किया है या आगे आवेदन करने वाले हैं. जारी कैलेंडर में कई बड़ी परीक्षाओं के नाम शामिल हैं. इनमें उच्च निजी परीक्षा 2024 (मुख्य), अधीक्षक परीक्षा 2025, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2023, संयुक्त राज्य (सिविल) / उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 (मुख्य) और सरकारी विश्वविद्यालय लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2025 जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. इससे अभ्यर्थियों को यह अंदाजा मिल जाएगा कि किस परीक्षा का आयोजन किस समय के आसपास हो सकता है.

Whatsapp Image 2026 02 04 At 3.28.10 Pm

तारीखों में बदलाव की भी संभावना

आयोग ने अपने नोटिस में यह भी बताया है कि जारी की गई परीक्षा तिथियां संभावित हैं और प्रशासनिक कारणों से इनमें बदलाव किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो समय-समय पर UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी तुरंत मिल सके.

पीडीएफ फाइल में उपलब्ध पूरा शेड्यूल

परीक्षा कैलेंडर को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है. उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं. पीडीएफ में परीक्षा का नाम, चरण और संभावित आयोजन समय की डिटेल दी गई है, जिससे तैयारी की रणनीति बनाना आसान होगा.

ऐसे डाउनलोड करें UKPSC परीक्षा कैलेंडर 2026

परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर Announcements या Candidate Corner सेक्शन खोलें. वहां Exam Calendar या Annual Calendar लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद UKPSC Exam Calendar 2026 लिंक चुनें. लिंक खुलते ही पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे डाउनलोड आइकन पर क्लिक कर अपने डिवाइस में सेव किया जा सकता है.

और पढ़ें: BPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जुलाई में होगा CCE; जानें दूसरे एग्जाम्स की डेट्स

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey