
एक साल में 27 करोड़ से ज्यादा कमाती हैं सीएनएन की न्यूज एंकर कॉलिन्स Image Credit source: Andrew Harnik/Getty Images
व्हाइट हाउस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस और सामने महिला रिपोर्टर के तीखे सवाल. ये नजारा पूरी दुनिया सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गया. महज 33 साल की महिला रिपोर्टर राष्ट्रपति ट्रंप से ऐसे तीखे सवाल करती हुई दिखाई. सीएनएन की इस सीनियर जर्नलिस्ट और न्यूज एंकर नाम कैटलिन कॉलिन्स हैं. जब कॉलिन्स ने अपने तीखे सवालों का प्रहार जारी रखा तो ट्रंप ने जवाब में कॉलिन्स पर निजि टिप्पणी की और सीएनएन पर भी काफी सवाल उठाए. क्या आप जानते हैं कि कैटलिन कॉलिन्स एक साल में 27 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाती हैं. अगर इसे भारत के हिसाब से देखें तो काफी ज्यादा है. यहां पर किसी जर्नलिस्ट और न्यूज एंकर की सैलरी इतनी नहीं है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कॉलिन्स की अमेरिकी डॉलर में कितनी सैलरी है?
एक साल में कितनी सैलरी?
सीएनएन ने अपने एंकर्स और जर्नलिस्ट की सैलरी का खुलासा पब्लिक रूप में नहीं किया है. लेकिन इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कॉलिन्स को एक साल में अच्छी खासी रकम मिलती है. नवंबर 2024 में द न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में, एक अज्ञात सूत्र ने दावा किया कि कॉलिन्स की सालाना सैलरी 3 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए में 27.24 करोड़ रुपए थी. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि यह कितना सटीक है, लेकिन यह सीएनएन के दूसरे एंकर्स की सैलरी के समान ही है.
व्हाइट हाउस में पूछे तीखे सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन की पत्रकार कैटलिन कॉलिन्स पर उस समय जमकर हमला बोला जब उन्होंने उनसे हाल ही में जारी किए गए न्याय विभाग के उन दस्तावेजों के बारे में सवाल किया जो दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े थे. ट्रंप ने इन फाइलों को खारिज करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ना चाहिए और व्हाइट हाउस में हुई इस बहस के दौरान सीएनएन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.
उन्होंने उन खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी जिनमें कहा गया था कि बिल और हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने गवाही देने की तारीखें तय कर ली हैं. उन्होंने इसे “शर्मनाक” बताया और उनके लिए दुख जताया.
न्याय विभाग द्वारा लाखों दस्तावेजों को जारी करने से एपस्टीन की संघीय हिरासत में मौत के कई साल बाद, प्रमुख हस्तियों से उसके संबंधों की फिर से जांच शुरू हो गई है.






