Politics

आज की ताजा खबर LIVE: आज जयपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

आज की ताजा खबर LIVE: आज जयपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
आज की ताजा खबर LIVE: आज जयपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

आज की ताजा खबर

LIVE NEWS & UPDATES

  • 10 Jan 2026 12:07 AM (IST)

    आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10-11 जनवरी 2026 को गुजरात के सोमनाथ की यात्रा पर रहेंगे. मोदी इस दौरान सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री 10 जनवरी को शाम लगभग 8 बजे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे.

  • 10 Jan 2026 12:04 AM (IST)

    आज जयपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाह का यह दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है.

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के लिए सियसात तेज हो गई है. चुनाव प्रचार के लिए कई दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 10 जनवरी प्रयागराज जाएंगे. वह माघ मेले के आने वाले ‘स्नान पर्व’ की तैयारियों का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री माघ मेले में मौजूद संतों और धार्मिक नेताओं से मिलेंगे.वह रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी जाएंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें

Published On – Jan 10,2026 12:04 AM IST

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey