
आज की ताजा खबर.
LIVE NEWS & UPDATES
16 Feb 2026 12:05 AM (IST)
PM मोदी आज ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो’ का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली के भारत मंडपम में यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा.
प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली के भारत मंडपम में यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे. सुप्रीम कोर्ट आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. गुजरात विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और वित्त मंत्री कनुभाई देसाई 17 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित डीम्ड यूनिवर्सिटी के विरोध में आज 14 घंटे का बंद बुलाया गया है. मुलुंड में मेट्रो निर्माण स्थल पर हुए हादसे के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की 160वीं बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी. बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे. मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और छह मार्च तक चलेगा. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Feb 16,2026 12:04 AM IST






