Politics

आज की ताजा खबर LIVE: आज से तीन दिन के भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

आज की ताजा खबर LIVE: आज से तीन दिन के भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज है, जो कि 300 साल बाद बन रहे दुर्लभ ज्योतिषीय योगों के साथ आया है. सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का एक विशेष महत्व है. T20 विश्व कप का आज हाई-वोल्टेज मुकाबला है. आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह है. दिल्ली-एनसीआर में खास इंतजाम किए गए हैं. रेस्तरां और सिनेमा हॉल ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास मेन्यू, ऑफर और लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है. उधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार दौरे पर हैं. आज पटना में कई जगहों पर महाशिवरात्रि समारोह में हिस्सा लेंगे. दिल्ली में आज से 5 दिवसीय एआई इंपैक्ट समिट का आगाज होगा. जो कि 3 प्रमुख विषयों-पीपुल, प्लेनेट और प्रोग्रेसपर आधारित होगा. साथ ही एआई पर सहयोग के लिए भारत के दृष्टिकोण को बताएगा. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply