
आज की ताजा खबर.
LIVE NEWS & UPDATES
09 Jan 2026 12:02 AM (IST)
अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का उद्घाटन करेंगे. इसे NSG ने बनाया है. NIDMS भारत के काउंटर IED फ्रेमवर्क को मजबूत करेगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का उद्घाटन करेंगे. इसे NSG ने बनाया है. NIDMS भारत के काउंटर IED फ्रेमवर्क को मजबूत करेगा. जमीन के बदले नौकरी घोटाले में अदालत आज लालू यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुना सकती है. कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ पूरे बंगाल में सियासी घमासान मचा है. ED रेड के खिलाफ कोलकाता में ममता बनर्जी मार्च करेंगी. दोपहर 2 बजे बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक सीएम का मार्च होगा. दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. कोलकाता में I-PAC के दफ्तर में रेड को लेकर ED ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में सुनवाई होगी. तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में कल जुम्मे की नमाज को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे. अवैध अतिक्रमण का मलबा अभी तक पूरी तरह नहीं हटा है. दिल्ली पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि आम लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने न आएं. झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस एम.एस. सोनाक आज शपथ लेंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Jan 09,2026 12:01 AM IST






