Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Tiger Shroff: 2 साल में 18% मुनाफा, टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपना अपार्टमेंट, कितने में हुई डील?

Tiger Shroff Sells Apartment: बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज जितने शार्प अपनी एक्टिंग में होते हैं, उससे कहीं ज्यादा वो तेज-तरार्र बिजनैस में भी होते हैं. एक्टर्स को रियल स्टेट में कहां इन्वेस्ट करना है और कहां नहीं, ये उन्हें अच्छे से पता होता है. टाइगर श्रॉफ भी उन्हीं में से एक हैं. टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी को बेच दिया है, वो भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा के फायदे में. एक्टर का पुणे में एक आलीशान अपार्टमेंट था जो उन्होंने अब बेच दिया है. इस अपार्टमेंट को बेचकर टाइगर श्रॉफ को 18% का मुनाफा हुआ है.

Tiger Shroff: 2 साल में 18% मुनाफा, टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपना अपार्टमेंट, कितने में हुई डील?
Tiger Shroff: 2 साल में 18% मुनाफा, टाइगर श्रॉफ ने बेचा अपना अपार्टमेंट, कितने में हुई डील?

ने पुणे के एक पॉश इलाके में अपना अपार्टमेंट बेच दिया है, जिसे उन्होने 2 साल पहले खरीदा था. इस अपार्टमेंट को बेचकर एक्टर को 18 पर्सेंट का प्रॉफिट हुआ है. ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर ने ऐसी कोई डील की है. बीते साल भी टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के पॉश इलाके खार में एक अपार्टमेंट 15.60 करोड़ रुपये में बेचा था.

8.87 करोड़ में बेचा अपार्टमेंट

टाइगर श्रॉफ ने पुणे के हडपसर में स्थित अपना 4249 स्क्वायर फीट का ‘यू पुणे’ फ्लैट, चेरीज इंडिया को 8 करोड़ से ज्यादा में बेच दिया है. उन्होंने ये फ्लैट 2024 में 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उन्हें लगभग 18 प्रतिशत का मुनाफा हुआ. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक, एक्टर ने पुणे के हडपसर इलाके में अपना अपार्टमेंट 8.87 करोड़ में बेच दिया है. ये प्रॉपर्टी Panchshil Realty के YOO Pune प्रोजेक्ट का हिस्सा है. दिलचस्प बात ये है कि एक्टर ने मार्च 2024 में यही यूनिट 7.5 करोड़ में खरीदी थी, जिससे उन्हें इन्वेस्ट पर लगभग 18.3% का कुल रिटर्न मिला.

3 पार्किंग स्पेस शामिल

4,249 वर्ग फीट में फैला ये अपार्टमेंट 20,891 पर स्क्वायर फीट की की कीमत से बेचा गया. 31 मार्च, 2026 को रजिस्टर्ड इस डील में तीन पार्किंग स्पेस भी शामिल थे. डॉक्यूमेंट्स रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस डील के तहत 62 लाख से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी और 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई. दस्तावेजों से ये भी पता चलता है कि खरीदार चेरीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड है. इस कंपनी ने पहले इसी अपार्टमेंट को श्रॉफ से पांच साल के लिए 3.5 लाख पर मंथ किराए पर लीज पर लिया था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply