Tulsi Puja Niyam : भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को प्राचीन काल से पूजनीय माना गया है। लेकिन इनमें से तुलसी का पौधा विशेष महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे बेहद पवित्र माना जाता है और प्राचीन काल से हिंदु धर्म में घरों में तुलसी लगाने की (Vastu Tips for home) परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी के चलते वास्तु शास्त्र में तुलसी लगाने का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताया गया हैं…

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। लोग इस पौधे की हिंदु धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं और प्रतिदिन जल चढ़ाते हैं। धार्मिक (Vastu Tips for Tulsi) मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है, घर में सुख-शांति लाता है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसाता है।
इसके पत्तों का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है और औषधीय गुणों के लिए भी इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ (Plants Vastu Tips) माना जाता है बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है आइए जानते हैं वास्तु के इस खास नियम के बारे में –
इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा –
सनातन धर्म में तुलसी की पूजा का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इन दिनों तुलसी (Lucky Plants for home) लगाने से घर में खुशियाँ आती हैं और परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए, घर में तुलसी का पौधा लगाना न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ माना जाता है बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भी लाभदायक होता है।
इस दिशा में लगाएं तुलसी –
वास्तु शास्त्र (Vaastu Shastra) के अनुसार उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से आर्थिक (tulsi best direction) तंगी दूर होती है और धन में बढ़ौतरी होती है। तुलसी का पौधा न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता हैं बल्कि घर परिवार को सुख सुविधाओं से भर देता हैं।
इस दिन न तोड़ें तुलसी के पत्ते –
तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है। इसलिए तुलसी पूजन को सारे नियमों के साथ करना चाहिए। इसी के चलते तुलसी के पौधे को एकादशी और रविवार को पानी नहीं देना चाहिए और न ही इसकी पत्तियाँ तोड़नी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और जीवन में कई तरह की समस्याएँ आ सकती हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान –
हिंदु धर्म में तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को सूर्योदय के समय पानी देना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। तुलसी पूजा के दौरान काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए और शास्त्रों के अनुसार पूजा करनी चाहिए। पौधे के आसपास साफ-सफाई रखना भी बेहद जरूरी है क्योंकि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।