विदेश में रहकर भी हिंदुस्तानी मिट्टी को नहीं भूला ये क्रिकेटर, 26 जनवरी पर सभी भारतवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई… ) “ :

विदेश में रहकर भी हिंदुस्तानी मिट्टी को नहीं भूला ये क्रिकेटर, 26 जनवरी पर सभी भारतवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई… ) “ :

Cricketer : आज भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व का उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस मौके पर कई भारतीय क्रिकेटरों (Cricketer) ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर बल्लेबाज केएल राहुल और मोहम्मद शमी ने पोस्ट शेयर किया है। लेकिन वहीं एक विदेश में रहने वाला क्रिकेटर (Cricketer) भी है जिसने गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दी है।

 क्रिकेटर केशव महाराज ने दी बधाई

Keshav Maharaj’s Instagram story for India’s Republic Day. 🇮🇳 pic.twitter.com/yfNFbXoKJx

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2025

जी हाँ, एक क्रिकेटर (Cricketer) है जो भारतवासियों से बहुत स्नेह रखता है। वह जब भी भारत आता है तो भारत घूमना नहीं भूलता है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का एक क्रिकेटर है जिसने भारतीयों को गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं दी है। बता दें उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत का तिरंगा भी स्टोरी पर लगाया है।

भारतीय मूल के ही हैं केशव महाराज

Cricketer

आइए आपको दिखाते हैं 7 फरवरी 1990 को डरबन में जन्मे केशव महाराज बाएं हाथ के स्पिनर हैं। बतौर पेसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले क्रिकेटर (Cricketer) केशव महाराज के पूर्वज कभी भारत में रहा करते थे। जिन्हें 1874 में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से मजदूरी करने के लिए दक्षिण अफ्रीका लाया गया था।

केशव के परिवार में चार सदस्य हैं। क्रिकेटर के अलावा माता-पिता और एक बहन हैं, जिनकी शादी श्रीलंका के एक शख्स से हुई है। क्रिकेटर (Cricketer) केशव महाराज के पिता आत्मानंद भी क्रिकेटर थे। जो दक्षिण अफ्रीका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे।

हनुमानजी के बड़े भक्त है केशव महाराज

Cricketer

क्रिकेटर (Cricketer) केशव महाराज हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। साउथ अफ्रीका में रहने के बावजूद वे वहां के रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं। भारतीय त्योहारों को मनाते हैं। केशव हर त्यौहार भारत के ही मनाते है। वहीं उन्होंने अभी तक हिन्दू धर्म को ही अपना रखा है। साथ ही शादी भी उन्होंने रीति-रिवाज से कि थी। जब भी क्रिकेटर (Cricketer) केशव भारत आते है तो वह भारत के मंदिरों कि सेर करना नहीं भूलते है।

दक्षिण अफ्रीका के नामी गेंदबाज है केशव

Cricketer

वह साउथ अफ्रीका के नंबर-1 लेफ्ट आर्म स्पिनर बनने से सिर्फ 13 विकेट दूर हैं। क्रिकेटर (Cricketer) केशव ने 22 टेस्ट मैचों में 90 विकेट लिए हैं। केशव ने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के तौर पर की थी, लेकिन बाद में वे स्पिन गेंदबाजी में आ गए। हालांकि, क्रिकेट खेलने से पहले केशव की दिलचस्पी फुटबॉल में ज्यादा थी। उन्होंने 13 साल की उम्र तक यह खेल खेला। केशव ने नवंबर 2016 में साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *