
अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान ना केवल आपके मोटापे का बल्कि कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहा है. आज के समय में महिलाएं भी कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही हैं. खासकर हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं. हाई बीपी होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. इन लक्षणों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं हाई बीपी के लक्षण.
सिरदर्द
हाई ब्लड प्रेशर होने पर अक्सर सिरदर्द होता है. सिरदर्द होने की वजह से उल्टी या मतली की समस्या भी हो सकती है. कई बार सिरदर्द काफी तेज भी हो सकता है. ऐसे में सिरदर्द की समस्या को नजरअंदाज ना करें.
चक्कर आना
हाई BP होने पर महिलाओं में चक्कर आने की समस्या हो सकती है. कई बार चक्कर हल्का या फिर तेजी भी हो सकता है. किसी भी काम को करते समय चक्कर आ सकता है. चक्कर के साथ सिर घूमना हाई बीपी का लक्षण हो सकता है.
आंखों का लाल होना
हाई बीपी होने पर आंखों में लाल निशान दिखाई दे सकते हैं. हाई बीपी की वजह से आंखों की नसों पर बुरा असर पड़ता है जिससे आंखों में लाल निशान नजर आ सकता है. आंखों के लाल होने की समस्या को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.
नाक से खून आना
महिलाओं में आज के समय में हाई बीपी की समस्या काफी आम हो गई है. हाई बीपी होने पर नाक से खून आने की समस्या हो सकती है. नाक से खून आने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि हाई बीपी की वजह से नाक की नसों पर असर पड़ता है.






