महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं अलग, 40 की उम्र रफ्तार पकड़ लेता है हृदय रोग, बचाना चाहतें हैं जान? हा जाएं सावधान! “ • ˌ

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं अलग, 40 की उम्र रफ्तार पकड़ लेता है हृदय रोग, बचाना चाहतें हैं जान? हा जाएं सावधान! “ • ˌ ()Heart Attack Symptoms In Women: बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। दिल से जुड़ी बीमारियां लोगों को सबसे ज्यादा डरा रही हैं। हार्ट अटैक के मामले सिर्फ पुरुषों में ही नहीं बढ़ रहे बल्कि महिलाएं भी इसका शिकार बन रही हैं। पिछले कुछ सालों में महिलाओं में हृदय रोग स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। खासकर 40 की उम्र के आसपास के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने के कई कारण हैं जिनमें हार्मोनल उतार-चढ़ाव और मेनोपॉज जैसे बदलाव शामिल हैं।

महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षण पुरुषों से अलग होते हैं। हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षण सीने में दर्द और बेचैनी है। सांस लेने में दिक्कत। इसके अलावा महिलाओं में कुछ अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। जो हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो सावधान हो जाएं।

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण?

बहुत थकावट और कमजोरी महसूस होना

सुबह के समय उल्टी और जी मिचलाना

सांस लेने में दिक्कत

लगातार पीठ दर्द

जबड़े में दर्द

हार्ट अटैक से कैसे बचें?

अगर महिलाओं के शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 45 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य लाइफस्टाइल और खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर शरीर में किसी भी तरह का बदलाव दिखे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। खास तौर पर मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए।

तिल-तिल कर लिवर को कर रहे हैं खोखंला इन 3 फूड्स भूलकर भी न करें सेवन वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!

तनाव लेने से बचें

जो लोग ज्यादा तनाव लेते हैं उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जितना हो सके तनाव से बचें। प्रेग्नेंसी मेनोपॉज पीरियड्स और कमजोरी की वजह से भी महिलाओं में तनाव होता है। जिसका असर दिल पर भी पड़ता है।

लाइफस्टाइल को हेल्दी रखें

खान-पान से कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। दिल को हेल्दी बनाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में जरूर बदलाव करें। घर का बना खाना खाएं। ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाएं। नट्स और सीड्स खाएं। योग करें और दिन में 1 घंटा कुछ न कुछ फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।

आखिर कैसे बढ़ती उम्र के साथ बदलने लगती है शरीर की गंध? हर उम्र में कैसे शरीर लाता है ये बदलाव!

Disclaimer: ़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।