बॉडी के लिए रामबाण से कम नहीं हैं ये 10 फल, दूर रहती हैं कई समस्याएं

फल खाने से शरीर सेहतमंद रहता है और स्वस्थ शरीर के लिए फल बेहद जरूरी है। मगर ऐसा नहीं है कि हर फल आपको उतना ही पोषण और विटामिन देगा। कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जो कम पोषण देते हैं। वहीं कुछ ऐसे फल भी हैं, जो शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाते हैं। तो आज हम जानेंगे ऐसे 10 फलों के बारे में जो शरीर के लिए सबसे हैल्दी होते हैं…

चकोतरा

चकोतरा वैसे तो खट्टा होता है, मगर स्वास्थ्य के लिहाज से ये सबसे अच्छा फल माना जाता है। चकोतरा विटामिन और मिनरल्स का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इस फल के सेवन से वजन तो कम होता ही है, साथ ही शरीर में इंसुलिन का स्तर भी कम होता है।

बॉडी के लिए रामबाण से कम नहीं हैं ये 10 फल, दूर रहती हैं कई समस्याएं

चकोतरा से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। साथ ही गुर्दे और पथरी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी चकोतरा काफी  मददगार साबित होता है।

अनानास

फल के मामले में अनानास में सबसे अधिक पोषण होता है। 1 कप अनानास में 131 फीसदी विटामिन C और 76 फीसदी मैग्नीज होता है। इसके अलावा इसमें ब्रोमेलैन भी पाया जाता है, जो एंटी इंफ्लेमेटरी एंजाइमों का मिश्रण होता है जिससे प्रोटीन भी पच जाता है।

एवोकाडो

वैसे तो अधिकतर फलों में कार्ब्स पाया जाता है, मगर एवोकाडो में बेहद कम मात्रा में कार्ब्स होता है साथ ही इसमें हैल्दी फैट भी पाया जाता है। एवोकाडो में पाया जाने वाला मोनोसैचुरेटेड फैट इंफ्लेमेशन को कम करता है और ये दिल की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा  फायदेमंद होता है।

एवोकाडो में पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा  में पाया जाता है। माना गया है कि एक एवोकाडो खाने से शरीर में 28 फीसदी पोटेशियम की पूर्ति हो जाती है। बता दें कि पोटेशियम की कमी से हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।

सेब

सेब भी पोषण से भरपूर फल है, साथ ही ये सबसे लोकप्रिय भी है। इस फल में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन के और विटामिन बी की उच्च मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो दिल के लिए सेहतमंद होता है।

सेब हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है। सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

केला

केला में विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। हल्के कच्चे केले में पाया जाने वाला कार्ब ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। केला पाचनतंत्र को भी मजबूत बनाता है और इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है। साथ ही केला एनर्जी का भी अच्छा स्त्रोत है।

पपीता

पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें लाइकोपेन जैसे एंटी कैंसर, एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। पपीता पाचन में भी सुधार करता है, साथ ही ये वजन घटाने में भी कारगर होता है।

अनार

अनार एक बेहद सेहतमंद फल है। अनार में काफी ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता  है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी कैंसर के खतरे को कम करता है।

तरबूज

तरबूज में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तरबूज में लाइकोपेन,कैरोटीनॉयड और क्यूक्रिबिटामिन ई जैस कई एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है। लाइकोपेन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। साथ ही तरबूज खाने से शरीर में पानी की कभी कमी नहीं होती है।

आम

फलों का राजा आम विटामिन सी का कफी अच्छा स्त्रोत है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही आम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, इससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *