ब्राह्म मुहुर्त में उठने का मतलब केवल धर्म या पूजा-पाठ से नहीं है। अगर आप सुबह 4 से 6 बजे के बीच उठ जाते हैं तो आपकी जिंदगी बदल देता है। ये वक्त ना केवल मेंटली बल्कि फिजिकली भी आपको बदल सकता है।
ये समय पूरी तरह से क्रिएटिव टाइम होता है जब आप अपने आप और विचारों पर फोकस कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि ब्रह्म मुहुर्त किसे कहते हैं और इस समय पर उठने के कौन-कौन से फायदे हैं।
ब्रह्म मुहुर्त किसे कहते हैं
ब्रह्म मुहुर्त का समय सुबह होने से पहले होता है। लगभग सनराइज से एक घंटा 30 मिनट पहले के समय को ब्रह्म मुहुर्त बोला जाता है। लेकिन ये समय सीजन के अनुसार बदलता रहता है। इस समय उठने पर ना केवल योग की प्रैक्टिस करना बल्कि मेडिटेशन और साधना करना भी आसान होता है।
सद्गुरु ने बताया ब्रह्म मुहुर्त में उठने के फायदे
ईशा फाउंडेशन के ब्लॉग में सद्गुरु ने ब्रह्म मुहुर्त में उठने के फायदे और जरूरत दोनों को मेंशन किया है। मेलाटोनिन हार्मोन मूड स्टेबलाइजर है और मॉडर्न मेडिसन भी है। ये टाइम क्रिएट करने का है। इस वक्त आप खुद को क्रिएट कर सकते हैं। ब्रह्म मुहुर्त में शांति का माहौल होता है। जो ना केवल पॉजिटिव एनर्जी देता है। इस वक्त माइंड रिलैक्स होता है और दिमाग को कंसन्ट्रेशन करने में ज्यादा मदद मिलती है। इसलिए ब्रह्म मुहुर्त में उठना माइंड को रिलैक्स करता है।
दिमाग को कंस्ट्रेट करने में मिलती है मदद
ब्रह्म मुहुर्त में उठने का सबसे बड़ा फायदा है माइंड को कंस्ट्रेट करने में मदद मिलती है। इस वक्त ज्यादातर हमारे आसपास के लोग सोते रहते हैं। ऐसे समय में आप किसी भी नई चीज को सीखने और माइंड में अब्जार्ब करने में सक्सेज हो सकते हैं। फिर चाहे वो कोई नया योगासन हो या फिर मेडिटेशन। यहां तक कि बुक्स को पढ़ने पर वो माइंड में आसानी से याद रह जाती है। इसीलिए स्टूडेंट्स को ब्रह्म मुहुर्त में उठने की सलाह दी जाती है। जिससे कि वो आसानी से चीजों को सीख सकें।
नहीं होता किसी तरह का दखल
अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो ब्रह्म मुहुर्त में उठना फायदेमंद होता है। इस वक्त किसी तरह का डिस्ट्रैक्शन नहीं होता है। जिसकी वजह से नई चीजों को सीखना और समझना ज्यादा आसान होता है।
धार्मिक महत्व भी है
ब्रह्म मुहुर्त में उठने का धार्मिक महत्व भी है। जब आप किसी धर्म को मानते हैं और उसकी साधना के लिए सुबह के वक्त उठते हैं तो ये आपके मांइड को रिलैक्स कर पॉजिटिव एनर्जी देने में मदद करती है।