देश की सबसे बड़ी परीक्षा, UPSC सिविल सर्विस एग्ज़ाम, को क्लियर करने के लिए छात्रों को कई सालों तक तैयारी करनी पड़ती है। इस एग्ज़ाम में लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं, लेकिन कुछ हज़ार ही सफल हो पाते हैं। लिखित परीक्षा के साथ-साथ, इंटरव्यू राउंड भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जहाँ उम्मीदवारों की वास्तविक योग्यता और मानसिक प्रबलता की जाँच की जाती है। इंटरव्यू अधिकारी अक्सर ऐसे ट्रिकी जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछते हैं, जिनसे परीक्षार्थियों को जवाब देने में कठिनाई होती है।
यहाँ जनरल नॉलेज के 10 ऐसे सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं जो अक्सर प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं:

UPSC इंटरव्यू में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण सवाल
सवाल 1: किस देश ने अनिवार्य मृत्युदंड को समाप्त किया है? जवाब: मलेशिया ने 10 जून 2022 को घोषणा की कि वह अनिवार्य मृत्युदंड को समाप्त करने के लिए सहमत हो गया है।
सवाल 2: भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत किसने की थी? जवाब: भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत का श्रेय लॉर्ड मैकाले को जाता है, जिनका पूरा नाम थॉमस बेनिंगटन मैकाले था।
सवाल 3: दुनिया के किस देश में सबसे ज़्यादा डाकघर हैं? जवाब: दुनिया भर के देशों में सबसे अधिक डाकघर भारत में हैं। भारत में डाकघरों की संख्या 1,55,618 है।
सवाल 4: ऐसी कौन सी चीज़ है जो लोहे को खींच सकती है लेकिन रबड़ को नहीं? जवाब: चुंबक।
सवाल 5: हरियाणा हरिकेन के नाम से किसे जाना जाता है? जवाब: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम हरियाणा हरिकेन (तूफान) रखा गया है। वह एक तेज़ गेंदबाज और मध्यम क्रम के बल्लेबाज थे, और उन्होंने 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी।
सवाल 6: फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन किस देश में किया जाएगा? जवाब: फीफा वर्ल्ड कप 2022 इस साल नवंबर में कतर में आयोजित होने वाला है। इसमें मेज़बान कतर सहित केवल 32 टीमें ही 2022 फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकीं।
सवाल 7: वो कौन सा काम है जो लोग मरने के बाद भी कर सकते हैं? जवाब: अंगदान।
सवाल 8: राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की अधिकतम और न्यूनतम आयु कितनी होती है? जवाब: भारत में राष्ट्रपति बनने की कोई अधिकतम आयु नहीं है, लेकिन न्यूनतम आयु 35 वर्ष है।
सवाल 9: वकील काले रंग का कोट ही क्यों पहनते हैं? जवाब: काला कोट पहनने से एडवोकेट के गर्मी सहन करने की शक्ति बढ़ती है। काला रंग दृष्टिहीनता का प्रतीक होता है, इसलिए कानून को अंधा माना जाता है।
सवाल 10: उज्जैन का प्राचीनकाल में क्या नाम था? जवाब: उज्जैन के प्राचीन नाम अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा आदि हैं।
क्या आप इन सभी सवालों के जवाब जानते थे? ऐसे ट्रिकी सवालों की तैयारी आपको इंटरव्यू में सफल होने में मदद कर सकती है!