Viral

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लौटेगी रफ्तार… 60 नहीं अब 100 KM प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां, प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला? – Khabar Monkey

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लौटेगी रफ्तार… 60 नहीं अब 100 KM प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां, प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला? – Khabar Monkey
यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर लौटेगी रफ्तार... 60 नहीं अब 100 KM प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां, प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला?

यमुना एक्सप्रेसवे.

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. कोहरे के चलते पिछले दो महीनों से वाहनों की रफ्तार पर लगी पाबंदी अब हट गई है. एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने 15 फरवरी की रात 12 बजे से पुरानी गति सीमा को बहाल कर दिया है, जिससे अब यात्री फिर से निर्धारित उच्च गति पर फर्राटा भर सकेंगे.

सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा के अनुसार, सोमवार (16 फरवरी) से एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन (कार आदि) 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे. वहीं, भारी वाहनों (बस, ट्रक) के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड लिमिट तय की गई है.

दरअसल, 15 दिसंबर 2025 को घने कोहरे और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण सुरक्षा के मद्देनजर हल्के वाहनों की गति 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों की 60 किमी/घंटा कर दी गई थी. मौसम साफ होने के बाद अब इसे दोबारा बढ़ा दिया गया है.

सुरक्षा के बीच बढ़ता ट्रैफिक

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से आगरा तक फैला यह 165 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा को जोड़ता है. यहाx हर दिन औसतन 35 हजार वाहन गुजरते हैं, जबकि छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यह संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है. स्पीड लिमिट बढ़ाना यात्रियों के समय की बचत तो करेगा, लेकिन सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

हालिया हादसों ने बढ़ाई चिंता

भले ही गति सीमा बढ़ा दी गई है, लेकिन हाल के दिनों में हुए भीषण हादसों ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. 7 फरवरी 2026 को मथुरा के सुरीर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई थी. 18 दिसंबर 2025 को कोहरे के कारण 8 बसों और 3 कारों की भीषण टक्कर हुई, जिसमें 19 यात्रियों ने जान गंवाई और 90 से अधिक घायल हुए थे. वहीं, 22 जनवरी 2025 को राया क्षेत्र में एक डबल डेकर बस का ब्रेक जाम होने से आग लग गई, जिसमें 60 यात्री बाल-बाल बचे थे.

प्रशासन ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे गति सीमा बढ़ने के बावजूद लेन ड्राइविंग का पालन करें और थकान होने पर वाहन न चलाएं, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply