मनी प्लांट लगाने का सही तरीका, इस दिशा रखने से घर में होती है पैसों की बारिश…. ) “ >. :

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका, इस दिशा रखने से घर में होती है पैसों की बारिश…. ) “ >. :

वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने के फायदों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट घर में सुख-शांति और सौभाग्य लाने में सहायक होता है। इसे सही दिशा और स्थान में लगाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि गलत दिशा या जगह में लगाने से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज हम बताते हैं मनी प्लांट लगाने का सही तरीका, साथ ही किस जगह पर मनी प्लांट लगाने से लाभ मिलता है।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

अक्सर लोगों के घर में मनी प्लांट का पौधा देखने को मिलता है, ज्यादातर लोग शौक बस इसे कहीं पर भी लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में ही लगाने से लाभ मिलता है। मनी प्लांट का पौधा घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है, इससे घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।

naidunia_image

इस दिशा में न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में भूलकर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए लगाएं। इस दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं और इसे शुक्र का विरोधी माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

  • मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट को पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए।
  • मनी प्लांट को घर के बाहर खिड़कियों पर सजावट के लिए नहीं लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट की पत्तियां अगर सूख गई हैं या पीली पड़ गई हैं, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
  • मनी प्लांट में हर चार महीने में मिट्टी की गुड़ाई करके खाद डालनी चाहिए।

naidunia_image

मनी प्लांट लगाने के फायदे

  • वास्तु के मुताबिक, घर में मनी प्लांट को लगाने से धन और समृद्धि आती है।
  • इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • मनी प्लांट घर के वातावरण को शुद्ध करता है।
  • यह हवा में मौजूद फ़ॉर्मल्डिहाइड, बेंज़ीन, ज़ाइलीन, और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषकों को हटाता है।
  • मनी प्लांट को ऊपर की ओर बढ़ते हुए देखना तरक्की का संकेत माना जाता है।
naidunia_image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *