
अविनाश तिवारी की फिल्म
Avinash Tiwary Movie: ‘लैला मजनू’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ समेत और भी कई बेहतरीन फिल्में कर चुके एक्टर अविनाश तिवारी इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘ओ रोमियो’, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं और अविनाश विलेन का रोल कर रहे हैं. ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है. वहीं इस फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले अविनाश की एक और फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हुई है. यहां जिस नई फिल्म की बात हो रही है वो है ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’.
प्रोड्यूसर विनोद बच्चन साल 2020 में ‘गिन्नी वेड्स सनी’ के नाम से फिल्म लेकर आए थे. उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम लीड रोल में दिखे थे. अब 6 सालों के बाद उस पिक्चर का सीक्वल आ रहा है. हालांकि, इस बार विक्रांत की जगह अविनाश तिवारी हैं. वहीं फीमेल लीड के तौर पर ’12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर नजर आने वाली हैं. 12 फरवरी की शाम ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की रिलीज डेट की घोषणा हुई.
कब रिलीज होगी ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’?
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी जानकारी खुद अविनाश ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी है. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “गिन्नी और सनी वापस आ चुके हैं. रिश्ता तय है. बस इस बार थोड़ा सा ट्विस्ट है.” अब वो किस ट्विस्ट की बात कर रहे हैं इसका पता तो फिल्म रिलीज के बाद ही चलेगा.
ये भी पढ़ें-
रणवीर सिंह की धुरंधर का धमाका, इस अवॉर्ड शो में मिले 28 नॉमिनेशंस
धुरंधर 2 के खिलाफ यश ने मिलाया उस शख्स से हाथ, जिसने पुष्पा 2, बॉर्डर 2 और एनिमल से हिंदी बॉक्स ऑफिस हिला दिया!
OTT पर आया था पहला पार्ट
इस फिल्म की कहानी लिखी है प्रशांत झा ने. उन्होंने ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है. पिछले पार्ट को पुनीत खन्ना ने डायरेक्ट किया था. हालांकि, वो फिल्म थिएटर में नहीं आई थी. उसे डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन सीक्वल थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. बहरहाल, फिलहाल तो लोग अविनाश को ‘ओ रोमियो’ में निगेटिव रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. देखना होगा कि वो विलेन बनकर कैसा कमाल दिखाते हैं. शाहिद, अविनाश के अलावा तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और नाना पाटेकर भी ‘ओ रोमियो’ का हिस्सा हैं.






