
Ajab-Gajab: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस दो मुंहा सांप का नाम है रेड सैंड बोआ। आखिर इस सांप की कीमत इतनी अधिक क्यों है? इसमें ऐसा क्या होता है, जो यह इतना महंगा बिकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत 25 करोड़ रुपये तक होती है।
इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये!
रेड सैंड बोआ सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक होती है। यह दो मुंहा सांप बेहद दुर्लभ है, जिसकी वजह से इस कीमत इतनी अधिक है। इस सांप का इस्तेमाल कई तरह से होता है, जिसकी वजह से इसकी मांग अधिक होती है।
इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये!
रेड सैंड बोआ सांप का तांत्रिक अलग-अलग उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों का मानना है कि इस सांप का इस्तेमाल यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं के लिए भी किया जाता है। यह सांप उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में पाया जाता है।
इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये!
यह दो मुंहा सांप बेहद दुर्लभ प्रजाति का है। भारत सरकार ने 1972 में इस सांप को संरक्षित घोषित किया है। सांप का कई दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से इस सांप की तस्करी होती है। इस दो मुंहा सांप भले ही कहा जाता है, लेकिन इसके दो मुंह नहीं होते हैं। इसकी पूंछ जरूर मुंह की तरह दिखती है। इसलिए इसे दो मुंहा सांप कहा जाता है।
इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये!
यह सांप शांत स्वभाव के होते हैं और अगर इन्हें छेड़ा नहीं जाए तो शायद ही कभी इंसानों से इनका सामना हो। दुर्भाग्य से इनकी दुर्लभता और रहस्यमयी प्रकृति की वजह से इनकी अवैध बाजारों में बहुत ज्यादा मांग है। बिना जहर वाले रेड सैंड बोआ का शिकार करना, पकड़ना या तस्करी करना वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत एक गंभीर अपराध है।