Entertainment

The Paradise: 200 करोड़ के बजट वाली नानी की फिल्म से लीड एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट, जनता ने क्या कहा?

The Paradise Actress First Look Out: साउथ फिल्मों में कई सारे ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है. इसमें एक नाम नानी का भी है. नानी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी हैं. अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज का इंतजार है. इस फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स जारी कर दिया गया है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है. अब इस फिल्म से लीड एक्ट्रेस कायादु लोहार का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है. उनका ये फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

The Paradise: 200 करोड़ के बजट वाली नानी की फिल्म से लीड एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट, जनता ने क्या कहा?
The Paradise: 200 करोड़ के बजट वाली नानी की फिल्म से लीड एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट, जनता ने क्या कहा?

11 अप्रैल 2026 को एक्ट्रेस के 26वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को ये सरप्राइज दिया गया है. इस को पहले से ही काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. और अब तो इसपर अपडेट आने भी शुरू हो गए हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का ये लुक कैसा है और लोग इसपर क्या रिएक्ट कर रहे हैं.

कैसा है कायादु लोहार का रोल?

नानी की फिल्म द पैराडाइज से कायादु का लुक वायरल हो रहा है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस एसएलवी सिनेमाज ने एक्स के जरिए उनका रोल शेयर किया है. फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस साइकल पर बैठी हुई हैं और उनका रैट्रो अंदाज नजर आ रहा है. वे स्कर्ट और टॉप में हैं और उन्होंने टोपी भी पहन रखी है. एक्ट्रेस का लुक काफी खूबसूरत लग रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट करते भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में वे सुब्बु के रोल में नजर आएंगी. फिल्म में उनके लुक से ऐसा लग रहा है कि वे किसी अमीर फैमिली से बिलॉन्ग करती नजर आ सकती हैं.

फैंस कर रहे हैं रिएक्ट

अब नानी की फिल्म से कायादु लोहार के फर्स्ट लुक पर फैंस के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- प्लीज फिल्म का टीदर रिलीज कर दीजिए. एक दूसरे शख्स ने लिखा- वॉव, पीक ब्यूटी. एक अन्य शख्स ने लिखा- हैपी बर्थडे. इसके अलावा कई सारे लोग उनके लुक की तुलना अलग-अलग किरदारों से करते नजर आ रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस के लुक को फैंस से ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिलता नजर आ रहा है. फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में मोहन बाबू लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. वहीं राघव जुयाल और संपूर्णेश बाबू भी इस फिल्म में नजर आएंगे. अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म का संगीत दे रहे हैं. फिलहाल ये फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की राह देख रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply