Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u176959216/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u176959216/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्यार की राह में धोखा मिलना किसी के लिए भी सबसे बड़ा सदमा होता है. मलेशिया के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी ही दिल दहला देने वाली कहानी शेयर की, जो वायरल हो गई. यह शख्स, जो सिंगापुर में काम करता है, पिछले पांच साल से एक शादीशुदा महिला के साथ रिश्ते में था. महिला अपने पति से अलग हो चुकी थी लेकिन तलाक की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की थी. इसके बाद भी शख्स ने महिला के साथ रिश्ते शुरू कर दिए.
शुरू में सब कुछ रोमांटिक लग रहा था—मीठी बातें, वादे, भविष्य की कल्पनाएं. लेकिन जब शख्स ने शादी का जिक्र किया, तो महिला ने कड़वी सच्चाई बयान कर दी: ‘मैं तलाक नहीं लूंगी. तू तो बस मेरा बैकअप प्लान है, मजा लेने के लिए!’ ये शब्द सुनकर शख्स का दुनिया ही उजड़ गई. उसने तुरंत रिश्ता तोड़ लिया और अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर उड़ेल दी.
लॉकडाउन में शुरू हुआ था प्यार
शख्स का नाम गोपनीय रखा गया है, लेकिन उसकी पोस्ट ने मलेशिया और सिंगापुर के सोशल मीडिया यूजर्स को हिला दिया. WeirdKaya और World of Buzz जैसी वेबसाइट्स ने इसे प्रमुखता से कवर किया. इस स्टोरी में शख्स ने बताया कि उसका रिश्ता कैसे शुरू हुआ था? वह महिला से ऑनलाइन मिला था जो शादीशुदा होने के बावजूद अकेलापन महसूस कर रही थी. धीरे-धीरे बातें प्यार में बदल गई. शख्स ने अपनी जिंदगी उसके नाम कर दी—वक्त, पैसा, भावनाएं सब कुछ. महिला ने बार-बार कहा कि वह पति से तलाक लेगी और दोनों खुशी से साथ रहेंगे. लेकिन हकीकत में वह सिर्फ समय बिताने का बहाना ढूंढ रही थी.


