Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u176959216/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u176959216/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चीन के युन्नान प्रांत से एक ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसने ना सिर्फ एक परिवार को तहस-नहस कर दिया, बल्कि प्यार और विश्वास की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए. एक महिला, जिसका नाम वांग है, ने 10 साल तक अपने पति ली को लाल रंग की दवाइयां दी. वह सोचती रहीं कि उनके पति को लीवर की कोई पुरानी बीमारी है, जिसके लिए ये दवाएं जरूरी है. लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा भयावह थी.
दिसंबर 2021 में ली को अवैध कैसिनो चलाने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई. जेल विजिट के दौरान जब जेल स्टाफ ने वांग से HIV (एड्स) की दवाओं की व्यवस्था करने को कहा, तो उसके होश उड़ गए. पता चला कि ली को 2011 में ही HIV डायग्नोज हो चुका था, लेकिन उसने इसे अपनी होने वाली पत्नी से छिपाया और शादी के बाद भी 10 साल तक राज बनाए रखा.
शादी के पहले हुआ था संक्रमण
वांग और ली की मुलाकात 2011 में हुई थी. ली को HIV का पता चलने के बाद भी उसने वांग को कुछ नहीं बताया. दोनों ने जल्द ही शादी कर ली. शादी के बाद जब ली दवाइयां लेने लगा , तो वांग ने पूछा तो ली ने झूठ बोला कि उसे लीवर की समस्या है. वांग ने बिना शक किए 10 साल तक रोजाना उसे लाल गोलियां दी. वांग ने बताया, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ये दवाएं एड्स की होगी. वो हमेशा कहता था कि लीवर की दवा है और मैं भरोसा करती रही.”
नहीं हुआ इंफेक्शन
ली ने जेल में ही सफाई दी कि उसने इलाज जारी रखा था, जिससे वायरस को कंट्रोल में रखा गया और संक्रमण फैलने का खतरा कम था. लेकिन वांग के लिए ये सफाई काफी नहीं थी. उसे डर था कि शादी के शुरुआती सालों में बिना किसी प्रोटेक्शन के रिश्ते में रहने से उसे भी संक्रमण हो सकता है. खुलासे के बाद वांग ने तुरंत अपना HIV टेस्ट कराया. रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन मानसिक तनाव ने उसे तोड़ दिया. वांग ने कहा, “टेस्टिंग के दौरान मुझे इतना डर लगा कि क्या होगा, ये सोचकर रातें कट गई. सालों तक बिना सावधानी के साथ रहा था. कोई गारंटी नहीं थी कि उसे संक्रमण ना हुआ हो.


