डॉक्टर की खौफनाक हत्या! किरायेदार ने गंदी हरकत करते देखा और कर दिया बेरहमी से कत्ल!! “ • ˌ

डॉक्टर की खौफनाक हत्या! किरायेदार ने गंदी हरकत करते देखा और कर दिया बेरहमी से कत्ल!! “ • ˌ

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में मृत पाए गए दिल्ली के डॉक्टर की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर का किरायेदार है, जिसने तीन दिन पहले ही उसके घर में कमरा लिया था।

आरोपी का कहना है कि उसने डॉक्टर को अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में गंदी हरकत करते देख लिया था और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रेमी किराएदार को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा किया। मृतक झोलाछाप डॉक्टर के मकान में घटना से तीन दिन पहले किराए पर प्रेमी जोड़ने कमरा किराये पर लिया था। आरोपी बने बताया कि डॉक्टर को अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसने आपा खो दिया। पहले सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या की और फिर शरीर पर सर्जिकल ब्लेड से चलाए।

दिल्ली के रहने वाले एक डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी में हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का शव रविवार को उनके मकान में पड़ा मिला। घटना के बाद से पुरुष और महिला किराएदार गायब हो गए, इसलिए शक की सुई उनकी ओर घूम गई। मृतक के बेटे ने सोमवार को अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज करवाया।

ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस के मुताबिक दिल्ली कोंडली गांव में डॉक्टर दिनेश गौड़ अपने बेटे के साथ रहते थे। उनका कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में एक मकान है। इसमें किराएदार रहते हैं। डॉक्टर भी यहां अक्सर आते-जाते रहते थे। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दिनेश गौड़ ने 24 जनवरी को एक पुरुष और महिला किराएदार को किराए पर कमरा दिया था। इसके बाद 25 जनवरी को दिनेश गौड़ कुलेसरा स्थित मकान पर आए थे, लेकिन फिर वापस दिल्ली नहीं गए। दिनेश गौड़ के बेटे अमन ने 26 जनवरी को अपने पिता को कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद आया। अमन को पता चला कि उनके पिता कुलेसरा के मकान पर गए हैं। अमन रविवार को मकान पर पहुंचा तो पिता का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।