Viral

मस्जिद के इमाम की छुट्टी बनी हिंसा की वजह! मुजफ्फरनगर में लाठी-डंडे चले, छत से फायरिंग, CCTV में कैद हुआ पूरा बवाल

मस्जिद के इमाम की छुट्टी बनी हिंसा की वजह! मुजफ्फरनगर में लाठी-डंडे चले, छत से फायरिंग, CCTV में कैद हुआ पूरा बवाल
मस्जिद के इमाम की छुट्टी बनी हिंसा की वजह! मुजफ्फरनगर में लाठी-डंडे चले, छत से फायरिंग, CCTV में कैद हुआ पूरा बवाल

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार को नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बझेड़ी गांव में बवाल हो गया. मस्जिद के इमाम की छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. हाजी मूसा और फूलमियां के परिवारों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी आया है. फायरिंग करने और लाठी डंडों से मारपीट करने की पूरी घटना कैद हो गई है.पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

फायरिंग और लाठी-डंडे
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि सीसीटीवी मिला है और पीड़ितों से तहरीर भी ले ली गई है,जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी आरोपियों के खिलाफ की जाएगी.पीड़ित हाजी मूसा ने दावा किया कि पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया है.पीड़ित ने बताया की कहासुनी के बाद फूलमियां के परिवारजनों ने अपने मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी.इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई.फायरिंग में हाजी मूसा बाल-बाल बच गए,जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.इसके बाद आरोप है कि लाठी-डंडों से भी हमला किया गया,जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

सीसीटीवी में कैद हुआ मामला

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.सीओ नई मंडी राजुकुमार साव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.फायरिंग और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply