“सेहतˈ का छुपा खज़ाना हैं मुरमुरे! रोज़ाना खाने से बस 1 महीने में पेट हो जाएगा एकदम चपटा, नतीजे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे”

मुरमुरे खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। मुरमुरे को अंग्रेजी भाषा में Puffed rice कहा जाता है। इसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। कई लोग इससे भेलपूरी बनाते हैं। जबकि कुछ लोग झालपूरी, चिक्की, लड्डू बनाते समय इनका इस्तेमाल करते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ मुरमुरे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माने जाते हैं।

मुरमुरे खाने से शरीर को कई लाभ पहुंचते हैं। इसलिए आप इनका सेवन जरूर किया करें। ये आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। वहीं इन्हें खाने से क्या लाभ शरीर को पहुंचते हैं। इसकी जानकारी इस प्रकार है।

सीलिएक बीमारी में लाभकारी

जिन लोगों को सीलिएक बीमारी होती है। उन्हें मुरमुरे का सेवन करना चाहिए। दरअसल इस बीमारी में गेहूं, राई और जौ आदि चीजों का सेवन करना मना होता है। ऐसे में सीलिएक बीमारी से ग्रस्त लोग मुरमुरे खा सकते हैं। दरअसल मुरमुरे ग्लूटेन फ्री होते हैं और इस बीमारी के पेशेंट को ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों न खाने की सलाह दी जाती है। सीलिएक बीमारी में ग्लूटेन का सेवन करने से छोटी आंत को नुकसान पहुंचता है।

वजन कंट्रोल करते हैं

वजन कम करने में भी मुरमुरे सहायक साबित होते हैं। इन्हें खाने से वजन अपने आप कम होने लग जाती है। मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। जिसके चलते इसका सेवन करना लाभकारी साबित होते है। इतना ही नहीं इनमें डाइटरी फाइबर भी काफी मात्रा में होता है। जिसकी वजह से पेटभरा महसूस होता है और भूख कम लगती है।

शरीर को मिले पौष्टिक तत्व

“सेहतˈ का छुपा खज़ाना हैं मुरमुरे! रोज़ाना खाने से बस 1 महीने में पेट हो जाएगा एकदम चपटा, नतीजे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे”

मुरमुरे खाने से शरीर को कई तरह के पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं। रोज एक कटोरी मुरमुरे खाने से प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, नियासिन, थियामिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व की कमी शरीर में नहीं होती है।

एनर्जी बढ़ाते हैं

जो लोग इनका सेवन करते हैं उनके शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। मुरमुरे का सेवन करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और थकान की समस्या से निजात मिल जाती है। दरअसल मुरमुरे में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। शरीर कार्ब्स को ग्लूकोज़ में बदलता है जो एनर्जी का मेन सोर्स होता है। इसलिए जिन लोगों को कमजोरी और थकान की शिकायत रहती है वो लोग इनको अपनी डाइट में शामिल कर लें और रोज इसका सेवन करें।

पाचन तंत्र रहे सही

मुरमुरे खाने से पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज भी नहीं होती है। मुरमुरे में डाइटरी फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है। जिसके चलते खाना सही से पच जाता है और कब्ज भी नहीं होती है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है वो रोज खाना खाने के बाद थोड़े से मुरमुरे खा लें। उन्हें कब्ज की समस्या से आराम मिल जाएगा।

इम्यूनिटी हो मजबूत

मुरमुरे विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये तत्व इम्यून सिस्टम को ताकत प्रदान करते हैं और इन्हें खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

तो ये थे मुरमुरे से जुड़े कुछ लाभ जिन्हें जानने के बाद आप इनका सेवन जरूर करें।