CrimeViral

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, बारात से पहले प्रेमी संग फुर्र! चित्रकूट में मंडप से पहले ही रचाई शादी, वीडियो ने पलट दी पूरी कहानी

ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, बारात से पहले प्रेमी संग फुर्र! चित्रकूट में मंडप से पहले ही रचाई शादी, वीडियो ने पलट दी पूरी कहानी
ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन, बारात से पहले प्रेमी संग फुर्र! चित्रकूट में मंडप से पहले ही रचाई शादी, वीडियो ने पलट दी पूरी कहानी

चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट से एक अजब गजब (Ajab Gajab News) मामला सामने आया है. यहां शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन मौका पाकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई. जब इस बारे में पिता को पता चला तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में प्रेमी सहित तीन लोगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी. इधर, जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने एक वीडियो जारी कर अलग ही कहानी बताई. अब पुलिस मामले की सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के छपरा माफी गांव का है. यहां रहने वाली 25 वर्षीय युवती दिव्या की शादी मानिकपुर के नागर गांव के रहने वाले धनंजय से उसके परिजनों ने तय की. 12 फरवरी को बारात आनी थी. घर पर शादी की तैयारी जोरों पर चल रही थीं. मंडप का कार्यक्रम होना था, लेकिन इसके एक दिन पहले ही 9 फरवरी को युवती मेकअप कराने के लिए सीतापुर कस्बे के अपूर्वा ब्यूटी पार्लर गई. साथ में पिता और छोटी बहन थे.

मेकअप कराने के बाद दिव्या पार्लर से बाहर आ गई, जबकि छोटी बहन अंदर मेकअप ही करा रही थी. मौका पाकर दिव्या अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ गाड़ी में बैठकर रफू चक्कर हो गई. जब पिता ने उसे भागते हुए देखा तो काफी देर तक रोकने की कोशिश की. मगर, दिव्या फूर्र हो चुकी थी. इसके बाद पिता रोते हुए कर्वी कोतवाली पहुंचा.

पिता ने आदित्य सिंह चौहान, शिवेंद्र और गरिमा दीक्षित के खिलाफ बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद दिव्या शुक्ला ने अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ गाड़ी में बैठकर अपना एक वीडियो जारी किया. उसने साफ-साफ कहा कि वह अपने मन से भाग रही है. मेरे मां-पापा मेरी बड़े उम्र के लड़के के साथ जबरदस्ती शादी करा रहे थे. मेरे मना करने पर मुझे प्रताड़ित कर रहे थे. मैंने प्रयागराज में आर्य समाज के रीतिरिवाज से प्रेमी युवक आदित्य सिंह चौहान से शादी कर ली है.

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply