रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
6 6 6 6…वैभव सूर्यवंशी ने मचाई मैदान पर तबाही, हरारे में आया वैभव का तूफ़ान, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज​ | Mahindra की लोकप्रिय Scorpio N का बदलेगा अंदाज, नए लुक और टेक्नोलॉजी के साथ होगी वापसी​ | CAA से किसान आंदोलन तक…अटूट रही भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बना मोदी सरकार के 12 सालों की सबसे बड़ी राजनीतिक हार!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Tata Nexon से Mahindra XUV 3XO तक, भारत की सबसे सुरक्षित कारें; माइलेज भी दमदार​

अगर आप कम बजट में एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं, तो ये 5 भारतीय कारें आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकती हैं. इनमें Tata Punch, Tata Nexon और Volkswagen Virtus जैसी कारें शामिल हैं, जिन्हें Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. टाटा पंच भारत में किफायती और सुरक्षित कारों की […]

अगर आप कम बजट में एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं, तो ये 5 भारतीय कारें आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकती हैं. इनमें Tata Punch, Tata Nexon और Volkswagen Virtus जैसी कारें शामिल हैं, जिन्हें Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. टाटा पंच भारत में किफायती और सुरक्षित कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.

इसे एडल्ड लोगों की सेफ्टी के लिए 5स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग मिली है. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और कई अन्य सुरक्षा फीचर्स से लैस यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सबसे सुरक्षित बजट एसयूवी में से एक है. इसकी कीमत ₹5.70 लाख है.

टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज़ भारत की सबसे सुरक्षित प्रीमियम कारों में से एक है. इसे ग्लोबल एनसीएपी की 5स्टार रेटिंग भी मिली है. मेन सेफ्टी फीचर्स में इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , ईबीडी के साथ एबीएस और मजबूत बॉडी शेल शामिल हैं, जो यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करते हैं. इसकी कीमत 6.30 लाख रुपए है.

महिंद्रा XUV 3XO

स्टाइल को सेफ्टी फीचर्स के साथ जोड़ती है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है और यह छह एयरबैग, 360डिग्री कैमरा, EBD के साथ ABS और कई आधुनिक ड्राइवरसहायता सुविधाओं से लैस है, जो इसे पारिवारिक खरीदारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है. इसकी कीमत ₹7.79 लाख है.

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन भारत की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. इसे ग्लोबल एनसीएपी की 5स्टार रेटिंग मिली है और इसमें छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस और कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं. इसकी मजबूत बनावट ने इसे देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक बना दिया है. इसकी कीमत ₹7.40 लाख है.

फॉक्सवैगन वर्टस

इस लिस्ट में फॉक्सवैगन वर्टस एकमात्र सेडान है जिसे 5स्टार ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग भी मिली है. इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , एबीएस और अन्य उन्नत सुरक्षा तकनीकें मानक रूप से दी गई हैं, जो इसे भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सुरक्षित सेडान में से एक बनाती हैं. इसकी कीमत ₹10.50 लाख है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY