Sunny Deol Upcoming Movie: सनी देओल बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी साल जनवरी में वो ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए. फिल्म लोगों को पसंद आई और अच्छा कलेक्शन हुआ. ‘बॉर्डर 2’ के बाद से फैंस उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखना का इंतजार कर रहे हैं. अब वो ‘लाहौर 1947’ के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक देंगे. ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी. जहां एक तरफ उनके चाहने वाले ‘लाहौर 1947’ का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल ने एक और फिल्म की घोषणा कर दी है.

दरअसल, सनी देओल ने बताया है कि उनकी फिल्म ‘जाट’ का सीक्वल बनने जा रहा है. 10 अप्रैल 2025 को ‘जाट’ रिलीज हुई थी. गोपीचंद मलिनेनी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था. इस पिक्चर के एक साल पूरे होने के मौके पर सनी देओल ने बताया कि इसका सीक्वल बनने वाला है और जल्द ही वो सीक्वल के लिए कुछ गुड न्यूज भी देने वाले हैं. सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर ‘जाट’ से जुड़ा एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है.
‘जाट’ में काम करने का सनी देओल का एक्सपीरियंस
ने लिखा, “जाट की रिलीज़ को एक साल हो गया और क्या शानदार सफर रहा. फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो एक्शन और मस्ती की, उसकी याद आज भी आती है. सेट पर हर दिन एनर्जी, जोश और जाट की खास भावना से भरा होता है. सच में वो सबसे सुखद अनुभवों में से एक है. गोपीचंद को उनके विजन और इस दुनिया को इतने दमदार तरीके से जीवंत करने के लिए बहुत शुक्रिया. रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं. आप दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लगा.”
View this post on Instagram
–
‘जाट 2’ पर क्या बोले सनी देओल?
सनी देओल ने आगे ‘जाट 2’ की घोषणा करते हुए लिखा, “और शायद अब एक बार फिर से कमर कसने का समय आ गया है. ‘जाट 2’ को लेकर जल्द ही एक अच्छी खबर आने वाली है.” इससे जाहिर कि सनी इस फिल्म का सीक्वल लेकर आने वाले हैं. अब वो जिस खुशखबरी की बात कर रहे हैं, वो क्या है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा.





