HealthViral

Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा

Summer Health Tips In Hindi: मई के महीने में तेज गर्मी का असर साफ दिख रहा है। चिलचिलाती धूप, बढ़ता पारा और गर्म हवाओं से शरीर जूझ रहा है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। इससे थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियां हो रही हैं।

Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा

25 मई से 2 जून तक नौतपा रहने वाला है। इसे देखते हुए आयुष मंत्रालय ने शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए एक देशी नुस्खा साझा किया है। मंत्रालय ने कई उपाय बताए, लेकिन सबसे अधिक चर्चा दूध में चीनी मिलाकर पीने की हो रही है। इससे शरीर गर्मी से बचेगा और पानी की कमी नहीं होगी।

दूध में चीनी मिलाकर पीने से क्या होगा

इस भीषण गर्मी में शरीर से पसीने के साथ पानी व जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और पानी जैसे जरूरी तत्व शरीर को ताकत देते हैं। दूसरी ओर चीनी से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यही कारण है कि आयुष मंत्रालय ने गर्मी के दौरान चीनी वाला दूध पीने की सलाह दी है। विशेषकर, नौतपा के दिनों में जब लू चलने का खतरा ज्यादा रहता है, तब यह शरीर को थोड़ी राहत दे सकता है।

कई डॉक्टरों का मानना है कि ठंडा दूध शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करता है और कमजोरी कम कर सकता है। आयुर्वेद में भी दूध को शरीर को शांत रखने वाला माना गया है। ठंडे दूध के सेवन से एसिडिटी में भी राहत मिलती है।

क्यों जरूरी है खुद को हाइड्रेट रखना

  • शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए

गर्मियों में धूप और पारा बढ़ने से शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी का तापमान बैलेंस रहता है। पसीने के जरिए शरीर खुद को ठंडा करता है और हाइड्रेशन इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

  • हीटस्ट्रोक का खतरा कम

लंबे समय तक बाहर रहने और शरीर में पानी की कमी होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। यह इतना खतरनाक है कि समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो जान भी जा सकती है। सही मात्रा में पानी और लेने से इसका खतरा कम होता है।

Khabar Monkey

  • एनर्जी बनी रहती है

जब शरीर में पानी संतुलित मात्रा में रहता है, तो भी अच्छी तरह से होता है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। इससे दिनभर ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है। पानी की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकान महसूस करता है।

गर्मी से बचाव के आसान उपाय

  • शरीर में पानी की कमी न होने दें। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें।
  • इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे पेय का सेवन भी समय-समय पर करते रहें।
  • साथ ही मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा खाते रहें। इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
  • कैफीन और तली-भुनी चीजों से बचें।
  • खाली पेट धूप में न निकलें।
  • धूप में निकलना जरूरी हो, तो खुद को अच्छी तरह से ढककर निकलें। साथ ही पानी की बोतल जरूर कैरी करें।
  • गर्मी में सूती और हल्के कपड़े पहनें।
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply