इंश्योरेंस के पैसे लेने की ऐसी सनक! शख्स ने काट लिए अपने दोनों पैर, लेने थे पांच करोड़ रुपए

इंश्योरेंस के पैसे लेने की ऐसी सनक! शख्स ने काट लिए अपने दोनों पैर, लेने थे पांच करोड़ रुपए

इंश्योरेंस का पैसा लेने के लिए आपने लोगों को कई बार अलग-अलग हथकंडे अपनाते हुए देखा होगा। हाल ही में ब्रिटेन के एक शख्स ने इंश्योरेंस का पैसा क्लेम करने के लिए सारी हदें ही पार दी। जानकारी के मुताबिक शख्स ने करीब 5 करोड़ रुपए के लिए अपनी दोनों टांगे काट लीं। इतना ही नहीं जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि शख्स दूसरों को भी अपने शरीर के अंगों को काटना सिखाता था।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन का यह 49 वर्षीय शख्स पेशे से एक वैस्कुलर सर्जन है। वह ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉर्नवाल अस्पताल में काम करता था और इस दौरान उसने सैकड़ों सर्जरी भी की थी। बीते दिनों लगभग 5.5 करोड़ रुपये के बीमा का दावा करने के लिए उसने खुद के दोनों पैर काट डाले। इसके बाद उसने बीमा कंपनी से कहा कि उसे एक बीमारी की वजह से अपने पैर खोने पड़े।

खुद के पैर काटने के अलावा उसने कथित तौर पर मारियस गुस्तावसन नाम के शख्स को वीडियो दिखाकर शरीर से अंग निकालना भी सिखाया। डॉक्टर को 2023 में गिरफ्तार किया था। अब लगभग ढाई साल की जांच के बाद उस पर गंभीर कानूनी आरोप लगे हैं। आरोप सिद्ध होने के बाद अस्पताल ने भी उसे बर्खास्त कर दिया है।

शख्स ने बीबीसी को दिए गए इंटरव्यू में यह कहा था कि पैर काटने के बाद वह और ज्यादा सक्रिय हो गया है। जानकारी के मुताबिक शख्स ने कोर्ट में बेल की अपील की थी, जिसे फिलहाल ठुकरा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *