PoliticsViral

देशभर में हड़ताल का ऐलान! बैंकिंग से लेकर दफ्तरों तक असर की आशंका—जानिए क्या रहेगा बंद और किन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

देशभर में हड़ताल का ऐलान! बैंकिंग से लेकर दफ्तरों तक असर की आशंका—जानिए क्या रहेगा बंद और किन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
देशभर में हड़ताल का ऐलान! बैंकिंग से लेकर दफ्तरों तक असर की आशंका—जानिए क्या रहेगा बंद और किन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है. बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दिन बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित हो सकती हैं और कामकाज पर कुछ असर पड़ने की आशंका है.

बैंकों ने क्या कहा
SBI के मुताबिक, हड़ताल के दौरान कामकाज पर सीमित असर पड़ सकता है. बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी लेनदेन पहले ही निपटा लें. रॉयटर्स के अनुसार, IDBI बैंक को भी बैंक यूनियनों की ओर से हड़ताल का औपचारिक नोटिस मिला है. हालांकि, 12 फरवरी को न तो बैंकों और न ही भारतीय रिजर्व बैंक ने आधिकारिक बैंक अवकाश घोषित किया है जिससे बैंक की शाखाएं खुली रहने की उम्मीद है.

इस बीच, Bank of Baroda ने भी स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि हड़ताल का असर शाखा और दफ्तर के कामकाज पर पड़ सकता है. बैंक ने कहा कि संचालन सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हड़ताल होने पर कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

हड़ताल की वजह
यह हड़ताल देशभर के प्रमुख बैंक यूनियनों ने बुलाई है. इसमें ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) शामिल हैं. ये यूनियनें 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के व्यापक विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो रही हैं.

हड़ताल की वजह सरकार द्वारा अधिसूचित चार नए श्रम कानूनों का विरोध है जो 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लेने वाले हैं. यूनियनों का कहना है कि नए कोड कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और ट्रेड यूनियन पंजीकरण को कठिन बनाते हैं. इसके अलावा बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग- बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और 5 डे वर्क वीक भी शामिल है.

बैंकों ने क्या दी सलाह
बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे नकद लेनदेन, चेक क्लियरिंग और अन्य शाखा सेवाओं से जुड़े काम पहले ही कर लें, क्योंकि हड़ताल के दिन देरी हो सकती है. हालांकि मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है.

Jack
the authorJack
Hello friends, Welcome you all to my website. I am the founder of www.khabarmonkey.com. I am SEO/SMO Expert, Digital Marketing, Content Writer and Site Developer

Leave a Reply