Viral

कोचिंग से लौट रही छात्रा पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, होठों का मांस काट खाया, दहशत में औरैया के लोग – Khabar Monkey

कोचिंग से लौट रही छात्रा पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, होठों का मांस काट खाया, दहशत में औरैया के लोग – Khabar Monkey
कोचिंग से लौट रही छात्रा पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, होठों का मांस काट खाया, दहशत में औरैया के लोग

कुत्ता काटने से घायल युवक

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव समायन में आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों दशहत में हैं. कुत्तों ने कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा समेत दो लोग को अपना शिकार बनाया. कुत्तों के काटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया. मामला जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक समायन गांव निवासी श्वेता पुत्री सतेंद्र कुमार कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी. रास्ते में एक दुकान से घरेलू सामान लेने के बाद जैसे ही वह गांव निवासी मंशाराम के घर के सामने पहुंची. तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया.

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक कुत्ता उसे काट चुका था. हमले में छात्रा के होंठ की खाल तक निकल गई और वह गंभीर रूप से घायल गई, जिसे ग्रामीणों ने तुरंत इलाज के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

युवक को भी कुत्ते ने बनाया शिकार

घटना के दौरान कुत्ते ने गांव के ही 30 वर्षीय मनीष कुमार पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. चिकित्साधिकारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि घायल छात्रा और युवक को सीएचसी एरवाकटरा लाया गया था.

दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया है और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है. छात्रा के सिर पर गहरा घाव है, जिसे भरने में समय लगेगा. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और प्रशासन को इस ओर ठोस कदम उठाने चाहिए. वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद बच्चे घर से बाहर जाने में डर रहे है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply