Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Splitsvilla X6: विला बना अखाड़ा! दीक्षा ने फेंके कपड़े तो आकांक्षा ने पकड़ा गला, सरेआम हुई मारपीट

Splitsvilla X6 Controversy: कहते हैं कि इश्क और जंग में सब जायज है, लेकिन रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ में तो प्यार कम और जंग ज्यादा नजर आ रहा है. शो में जल्द ही आने वाले ट्विस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. जहां अब तक इस शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर प्यार के वादे करते थे, वहीं अब वे एक-दूसरे के बाल नोचने और कपड़े फेंकने पर उतारू हो गए हैं. मामला इतना बढ़ गया कि बात सिर्फ जुबानी जंग तक नहीं रही, बल्कि सरेआम लात-घूंसे और हाथापाई तक पहुंच गई.

Splitsvilla X6: विला बना अखाड़ा! दीक्षा ने फेंके कपड़े तो आकांक्षा ने पकड़ा गला, सरेआम हुई मारपीट
Splitsvilla X6: विला बना अखाड़ा! दीक्षा ने फेंके कपड़े तो आकांक्षा ने पकड़ा गला, सरेआम हुई मारपीट

वैसे तो इस शो में अक्सर लड़कों के बीच की लड़ाई देखने को मिलती है, लेकिन इस बार लड़ाई दो लड़कियों में हुई है. ये पूरा ड्रामा तब शुरू हुआ जब दीक्षा पवार ने गुस्से में आकर आकांक्षा चौधरी के सारे कपड़े अलमारी से बाहर निकालकर फेंक दिए. बस फिर क्या था? आकांक्षा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस लड़ाई में आकांक्षा की दोस्त सुजैन की एंट्री ने आग में घी डालने का काम किया. सुजैन ने बदला लेने के लिए दीक्षा के कमरे में घुसकर उसके भी कपड़े तितर-बितर कर दिए.

गला पकड़ा, बाल नोचे और फिर…

के लेटेस्ट प्रोमो में दिख रहा है कि दीक्षा और आकांक्षा के बीच की बहस देखते ही देखते फिजिकल हो गई. दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ीं. मंजर कुछ ऐसा था जिसे देख दर्शक भी दंग रह गए. बताया जा रहा है कि इस लड़ाई में सिर्फ धक्का-मुक्की नहीं हुई, बल्कि बात गला पकड़ने और नाखून मारने तक पहुंच गई. आकांक्षा ने दीक्षा का गला पकड़ा तो दीक्षा ने आकांक्षा पर हाथ उठा दिया, जिसके बाद सुज़ैन भी इस ‘दंगल’ में कूद पड़ीं. कभी जिगरी दोस्त रहीं ये लड़कियां अब एक-दूसरे की जानी दुश्मन बन बैठी हैं.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो वायरल होते ही फैंस दो गुटों में बंट गए हैं. ज्यादातर लोग आकांक्षा का साथ दे रहे हैं और दीक्षा को इस झगड़े की जड़ बता रहे हैं. कुछ यूजर्स तो दीक्षा को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि “ है, कोई कुश्ती का अखाड़ा नहीं.” वहीं कुछ का कहना है कि सुज़ैन को बीच में टांग नहीं अड़ानी चाहिए थी.

प्यार vs पैसा

‘स्प्लिट्सविला X6’ की शुरुआत बड़े ही दिलचस्प ट्विस्ट के साथ हुई थी. शो को दो हिस्सों में बांटा गया था, ‘प्यार विला’ और ‘पैसा विला’. प्यार विला में आकांक्षा चौधरी, दीक्षा पवार, अंजलि शमक, और हिमांशु अरोड़ा जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल थे, जो ‘सच्चे प्यार’ की तलाश में आए थे. तो पैसा विला में कियोना वाल्के, निहारिका तिवारी और कशिश जैसे लोग थे, जिनका फोकस ‘स्प्लिट्स कॉइन्स’ और गेम जीतने पर था.

अब ये दोनों विला एक हो चुके हैं, और शायद यही वजह है कि कॉम्पिटिशन इतना बढ़ गया है कि कंटेस्टेंट्स अपनी गरिमा भूलकर मारपीट पर उतर आए हैं. अब देखना ये होगा कि शो के होस्ट सनी लियोनी और करण कुंद्रा इस फिजिकल फाइट पर क्या एक्शन लेते हैं. क्या दीक्षा को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा या फिर ये ‘ड्रामा’ अभी और आगे चलेगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply