TechViral

546 ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, 122 नई सर्विस शुरू, यात्रियों का समय बचेगा, रेलवे ने बदला टाइम टेबल

546 ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, 122 नई सर्विस शुरू, यात्रियों का समय बचेगा, रेलवे ने बदला टाइम टेबल
546 ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, 122 नई सर्विस शुरू, यात्रियों का समय बचेगा, रेलवे ने बदला टाइम टेबल

नई दिल्ली।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रेनों की समय सारिणी (TAG 2026) के तहत बड़े बदलाव किए हैं। इस नए टाइम टेबल के अनुसार देशभर में 122 नई ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जबकि 549 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। रेलवे का दावा है कि इन बदलावों से यात्रा का समय कम होगा और समय की पाबंदी में सुधार आएगा।

TAG 2026 के तहत अलग-अलग रेलवे ज़ोनों में नई ट्रेनें शुरू की गई हैं, कई ट्रेनों का विस्तार किया गया है, कुछ ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाई गई है और कई को सुपरफास्ट श्रेणी में बदला गया है। इसका सीधा फायदा लाखों यात्रियों को मिलने वाला है।

अलग-अलग ज़ोनों में क्या बदला

मध्य रेलवे ज़ोन में 4 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं, 6 ट्रेनों का विस्तार हुआ है और 30 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है।
पूर्वी तट रेलवे और पूर्वी रेलवे में भी नई ट्रेनें जोड़ी गई हैं और दर्जनों ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है।
उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे में सबसे ज्यादा नई सेवाएं और गति में सुधार दर्ज किया गया है।
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने सबसे बड़ा योगदान दिया है, जहां 117 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है, जो सभी ज़ोनों में सबसे अधिक है।

122 नई ट्रेनों में क्या-क्या शामिल

TAG 2026 के तहत शुरू की गई 122 नई ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों की सेवाएं शामिल हैं। इनमें अमृत भारत, मेल-एक्सप्रेस, वंदे भारत, राजधानी, जन शताब्दी और नमो भारत रैपिड रेल सेवाएं शामिल हैं। रेलवे का फोकस तेज, आरामदायक और बेहतर कनेक्टिविटी पर रहा है।

यात्रा समय में कितना सुधार हुआ

रेलवे के अनुसार,
• 376 ट्रेनों का समय 5 से 15 मिनट घटा है
• 105 ट्रेनों में 16 से 30 मिनट की बचत हुई है
• 48 ट्रेनों में 31 से 59 मिनट का सुधार हुआ है
• 20 ट्रेनों में एक घंटे या उससे ज्यादा का समय कम हुआ है

इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

यात्रियों को क्या होगा फायदा

नए टाइम टेबल से ट्रेनों की समय पर आवाजाही बेहतर होगी। यात्रा का कुल समय घटेगा, कनेक्टिविटी सुधरेगी और रेल सेवाएं ज्यादा भरोसेमंद बनेंगी। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है।

कुल मिलाकर TAG 2026 भारतीय रेलवे को तेज, आधुनिक और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।