South Film: ‘धुरंधर 2’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अबतक दुनियाभर से 1680 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, पहली फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था. फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स का नाम अब दूसरे प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहा है. कई बड़े मौके स्टार्स को मिलेंगे. अब इसी कड़ी में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) के दोस्त का किरदार निभाने वाला पिंडा भी चर्चा में आ गया है. जी हां, पार्ट 2 की शुरुआत में ही उदयबीर संधू और रणवीर सिंह के साथ में कई सीन्स देखने को मिले थे. हालांकि, आखिर में उस किरदार का नेगेटिव शेड भी दिखाया गया. पर अब लगता है कि पिंडा को नई फिल्म मिल गई है.

दरअसल पिंडा के किरदार के लिए को काफी प्यार मिला है. खासकर वो डायलॉग वायरल ही हो गया- घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी… फिलहाल एक्टर फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. वैसे तो इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला का हिस्सा भी रह चुके हैं. एक्टर को दिलजीत दोसांझ के साथ सीन में देखा गया था. वो हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2018 में आई ‘गोल्ड’ से करियर की शुरुआत की थी.
‘धुरंधर 2’ के पिंडा को फिल्म मिल गई?
Sankranthiki Vasthunam की जबरदस्त सफलता के बाद ‘विक्ट्री’ वेंकटेश ने त्रिविक्रम के साथ हाथ मिलाया है. जी हां, वो ‘आदर्श कुटुंबम’ फिल्म का काम कर रहे हैं. जिसे लेकर लोग भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 17 हफ्ते पहले ही फिल्म का ऐलान हुआ था. वेंकटेश और त्रिविक्रम की जोड़ी Aadarsha Kutumbam House No: 47 – AK 47 से वापस लौटेगी. वहीं, फिल्म का शूट भी शुरू हो चुका है. जिसके साथ ही अपडेट मिला था कि 2026 की गर्मियों में ही फिल्म रिलीज होगी. इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के एक्टर उदयबीर संधू, जिन्होंने फिल्म में पिंडा का किरदार निभाया था. वो इस फिल्म में आ गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, उदयबीर संधू को फिल्म में विलेन का रोल मिला है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रहे हर एक्टर को काफी शोहरत मिली है.अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है, तो यह त्रिविक्रम का बेहतरीन फैसला होगा. दरअसल ‘आदर्श कुटुंबम’ का म्यूजिक हर्ष वर्धन तैयार कर रहे हैं, जबकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार श्रीनिधि शेट्टी निभा रही हैं.





