घास छोड़ सांप खाने लगा हिरण, जानिए क्यों यह अशुभ संकेत ˌ

घास छोड़ सांप खाने लगा हिरण, जानिए क्यों यह अशुभ संकेत ˌ
Deer started eating snake leaving grass, know why this is an inauspicious sign

नई दिल्ली:क्या हिरण सांप खाता है? आपको लगेगा ये कैसा सवाल है। हमने किताबों में पढ़ा है कि हिरण पूरी तरह से शाकाहारी होता है। वह घास और छोटे पौधे ही खाता है। चिड़ियाघरों में लोग अपनी आंखों से भी देख चुके हैं कि वे घास चरते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर 21 सेकेंड के वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह आपको हैरान कर देगा। जी हां, एक हिरण सांप चबाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रकृति को अच्छी तरह से समझने में कैमरे हमारी मदद कर रहे हैं। हां, वनस्पतिजीवी (पौधे-पत्तियां खाने वाले जीव) भी कभी-कभार सांप खा सकते हैं।’ इससे पहले आप पढ़ चुके हैं कि कुछ जगहों पर बीमार ऊंट को ठीक करने के लिए किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप खिलाए जाते हैं। अब हिरण की बदली आदत को अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है क्योंकि अगर ऐसा होता है तो फूड चेन यानी भोजन के लिए एक दूसरे पर निर्भरता का क्रम बदल जाएगा।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हिरण को सांप खाते देखना बिल्कुल विचित्र घटना है। सौरभ माथुर लिखते हैं कि प्रकृति काफी अविश्वसनीय और अप्रत्याशित चीजों से भरी हुई है, यह वीडियो इस बात को दर्शाता है। यह इस बात को भी साबित करता है कि कैसे सर्वाइवल के लिए जानवरों का व्यवहार बदल सकता है। अथि देवराजन ने कहा कि समय बदल रहा है और आदतें भी। कई लोगों ने चिंता जताई है कि फूड चेन बिगड़ चुका है। बंदर की कई प्रजातियां मांस खाने लगी हैं। नीचे तस्वीर देखिए पहले हम इस तरह फूड चेन को समझते आए हैं।

फूड चेन गड़बड़ा रहा?

हिरण के फैक्ट्स बदलने होंगे?
अगर हिरण के सांप खाने वाले वीडियो को सच मान लिया जाए तब तो कई फैक्ट्स बदलने होंगे। जी हां, परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जाता रहा है कि हिरण केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे… कहते हैं? जवाब शाकाहारी है। इसे अब तक गाय, भैंस, बकरी, हाथी की श्रेणी में रखा जाता रहा है। इस वीडियो की जांच और हालात को समझने के बाद एक्सपर्ट्स को नए फैक्ट्स बनाने पड़ सकते हैं।

संभावना जताई जा रही है कि भूख के कारण शायद हिरण सांप खाने पर मजबूर हुआ होगा। हिरण प्रकृति के इकोसिस्टम का प्रमुख हिस्सा है और अगर उसकी खाने की हैबिट बदल रही है तो यह बड़े खतरे का संकेत हो सकता है। इससे जंगल की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।

फिलहाल जान लीजिए कि हिरण घास-फूस के अलावा मशरूम, फूल, मूंगफली, अखरोट आदि बड़े चाव से खाता है। राजस्थान का बिश्नोई समाज इतना पशु प्रेमी होता है कि वे हिरण के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं। ये बोतल से हिरण के बच्चों को दूध भी पिलाते हैं।