Asha Bhosle No More: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत की दुनिया में आशा भोसले का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. वे पिछले 8 दशक से संगीत की सेवा में लगी हुई हैं और उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तरह ही खूब शोहरत हासिल की है. हाल ही में सिंगर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. लेकिन अफसोस कि आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. महाराष्ट्र के कल्चरल मिनिस्टर आशीष शेलार ने ये दुखद जानकारी फैंस के साथ साझा की.

को फिल्म इंडस्ट्री में 8 दशक से ज्यादा का समय बिताया और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं और कई बड़े सम्मान भी हासिल किए. सिंगर रिपोर्ट्स के मुताबिक 11000 से 12000 तक गाने रिकॉर्ड किए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. उनका नाम एक समय गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था.
आशा भोसले का पहला गाना कौन सा था?
आशा भोसले के डेब्यू से पहले उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर इंडस्ट्री में दस्तक दे चुकी थीं और आते ही हर तरफ छा गई थीं. उनके आगमन के बाद पीछे-पीछे आशा भोसले ने भी बड़ी बहन की तरह ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू की. हालांकि उन्हें लता से ज्यादा संघर्ष करना पड़ा लेकिन प्रतिभा का स्वभाव ही यही है कि वो कभी छिपती नहीं. अपने हुनर से आशा भोसले ने कमाल किया और अपने शानदार करियर को जमाने में एक मिसाल के तौर पर पेश किया. सिंगर ने 10 साल की नाजुक उम्र में ही अपना पहला गाना रिकॉर्ड कर लिया था. लेकिन ये कोई हिंदी गाना नहीं था.
उनका पहला गाना साल 1943 में आया था. उन्होंने मराठी फिल्म माझा बाल के लिए गाया था जिसके बोल थे ‘चला चला नव बाला’. इसके प्रोड्यूसर मास्टर विनायक थे और इसका संगीत दत्ता दावजेकर ने दिया था. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर ने सिंगर नहीं बल्कि एक एक्ट्रेस के तौर पर भी काम किया था.
आशा भोसले का बॉलीवुड डेब्यू कब हुआ था?
वहीं आशा भोसले के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उनका पहला हिंदी सॉन्ग साल 1948 में आई चुनरिया फिल्म से था. गाने का टाइटल सावन आया रखा गया था. वहीं उनके पहले हिंदी सोलो सॉन्ग की बात करें तो ये 1949 की फिल्म रात की रानी से था. उन्हें साल 1953 में आई फिल्म परिणीता के गानों के बाद पहचान मिलनी शुरू हो गई थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
–
आशा भोसले की पिछली फिल्म कौन सी थी?
आशा भोसले की खास बात ये रही कि वे 92 साल की उम्र में भी सक्रिय रहीं और गाने रिकॉर्ड कर रही हैं. 91 साल की उम्र में उन्होंने अपना पिछला गाना रिकॉर्ड किया था. इसमें उनके साथ उनकी पोती जनाई भोसले भी फीचर हुई थीं. गाने का टाइटल था सैंया बिना. इस गाने को नितिन शंकर ने प्रोड्यूस किया था. ये गाना यूट्यूब पर मौजूद है और इसे 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं जो दिखाता है कि आशा भोसले की विरासत कितनी बड़ी है. सिंगर के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देशभर में शोक की लहर है.





