Entertainment

Shehnaaz Gill Film Ishqnama: शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज

Shehnaaz Gill Film Ishqnama: शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज
Shehnaaz Gill Film Ishqnama: शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज

शहनाज गिल

Shehnaaz Gill Film Ishqnama: शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उन्होंने टीवी के साथ ही अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख दिया है. हाल ही में वो फिल्म ‘इक कुड़ी’ में नजर आई थीं. इस समय एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

शहनाज ने अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही अपना लुक भी शेयर किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं शहनाज की इस फिल्म के बारे में.

शहनाज की अपकमिंग फिल्म

शहनाज गिल फिल्म ‘इश्कनामा’ में नजर आएंगी. ये एक पंजाबी रोमांटिक और एक्शन फिल्म है. इसमें शहनाज के साथ जय रंधावा लीड रोल में हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना पहना लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी अपकमिंग फिल्म की पहली तस्वीर.. ‘इश्कनामा’ सच्चे प्रेमियों नीमा-नसीमा की सच्ची कहानी. ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.”

इस फिल्म में शहनाज का लुक बहुत ही बेहतरीन और रॉयल लग रहा है. एक फोटो में उन्होंने हैवी दुपट्टे से अपना सिर ढका हुआ है. साथ ही हैवी ज्वेलरी कैरी की है. वहीं दूसरी फोटो में वो जय रंधावा को गले लगाए दिखाई दे रही हैं. इसमें जय का लुक बहुत ही सिंपल लग रहा है. साथ ही वो घायल नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को देखकर लोगों में इस रोमांटिक फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: दुख और पैसों की समस्या…प्रेमानंद महाराज ने राजपाल को दी थी ये सलाह

बिग बॉस से मिला था फेम

शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ के साथ बतौर एक मॉडल की थी. इसके बाद 2017 में पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. 2019 में शहनाज ‘बिग बॉस 13’ में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुईं. यहां से उन्हें काफी फेम मिला. बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ से एक्टिंग की शुरुआत की.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव मामले में आया ट्विस्ट, केआरके ने एक्टर को लेकर किया दावा

जय रंधावा

जय रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्टंटमेनिया’ से एक प्रतियोगी के रूप में की थी. 2012 में 9एक्स टशन पर ‘टशन दा पैग’ शो की एंकरिंग की. 2016 में ‘ठेठ गबरू’ गाने के साथ गायन में डेब्यू किया और 2020 में ‘शूटर’ फिल्म के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. ‘शूटर’ के बाद उन्होंने ‘चोबर’ और ‘मेडल’ जैसी फिल्मों में काम किया.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply