Politics

शरद पवार की नातिन रेवती सुले की शादी तय, जानिए कौन हैं सुप्रिया सुले के होने वाले दामाद

शरद पवार की नातिन रेवती सुले की शादी तय, जानिए कौन हैं सुप्रिया सुले के होने वाले दामाद
शरद पवार की नातिन रेवती सुले की शादी तय, जानिए कौन हैं सुप्रिया सुले के होने वाले दामाद

सारंग अरुण लखानी, रेवती सुले और सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी तय हो गई है. रेवती सुले की शादी सारंग अरुण लखानी के साथ होगी. सारंग लखानी एक फेमस बिजनेसमैन और जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. सारंग विश्वराज ग्रुप के अध्यक्ष अरुण लखानी के बेटे हैं.इस मामले जानकारी पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है. पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस शादी की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, शादी की तारीख और कार्यक्रम से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कौन हैं सारंग लखानी?

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के होने वाले पति, सारंग मुंबई से हैं.उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, सारंग 8 साल से ज्यादा समय से विश्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने मॉडर्न हाइड्रोजन में बिज़नेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट (BDC) के तौर पर काम किया था.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey