शनिदेव की खास हैं ये 3 राशियां! मिलती है अपार सफलता, नहीं बिगड़ते काम – कहीं आप पर भी तो नहीं मेहरबान ‘न्याय के देवता’?

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को ‘न्याय का देवता’ कहा गया है। वे लोगों के कर्मों का हिसाब-किताब रखते हैं और उसी के अनुसार फल देते हैं। माना जाता है कि जिनकी कुंडली में शनि का वास होता है, वे बेहद शक्तिशाली और भाग्यशाली होते हैं, अक्सर उन्हें बेशुमार धन और समृद्धि मिलती है या उनके राजा बनने तक के योग होते हैं।

शनिदेव की खास हैं ये 3 राशियां! मिलती है अपार सफलता, नहीं बिगड़ते काम – कहीं आप पर भी तो नहीं मेहरबान ‘न्याय के देवता’?

वहीं, इसके विपरीत, जिन पर शनिदेव की कृपा कम होती है, उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए कहते हैं कि हमेशा अच्छे कर्म करो, ताकि कर्मदाता आप पर मेहरबान रहें।

कुछ ऐसी 3 राशियां हैं जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशि के लोगों को करियर में उच्च पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना होती है। यहां तक कि शनि की साढ़ेसाती के दौरान भी इन्हें दूसरे लोगों की तुलना में कम ही कष्ट मिलते हैं।

तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे शनिदेव की प्रिय राशियां:


ये हैं शनिदेव की वो 3 सबसे प्रिय राशियां:

  • कुंभ राशि: यह शनिदेव की सबसे पसंदीदा राशियों में से एक है। इस राशि के जातकों को करियर में अभूतपूर्व सफलता, समृद्धि और संतुलन मिलता है। कहा जाता है कि इन पर शनि भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है, जिस वजह से इन्हें जीवन में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती।
  • तुला राशि: तुला राशि पर भी शनिदेव की विशेष महिमा रहती है। इस राशि के जातक जिस भी काम में अपना हाथ डालते हैं, उसमें उन्हें ज़रूर सफलता मिलती है। शनिदेव कर्मदाता हैं और तुला राशि के लोग बेहद कर्मठ होते हैं। यही कारण है कि साढ़ेसाती के दौरान भी इन्हें ज़्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता।
  • मकर राशि: इस राशि पर भी शनिदेव की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है। मकर राशि के जातकों को हर काम में सफलता तो मिलती ही है, साथ ही, उन्हें जीवन में कम संघर्ष करने पड़ते हैं। चाहे नौकरी हो, व्यवसाय हो या कोई अन्य क्षेत्र, जिस भी जगह ये अपना हाथ आजमाते हैं, इनके हाथ केवल सफलता ही लगती है

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करते। पाठकों से अनुरोध है कि इसे केवल एक सूचना के रूप में देखें और अपने विवेक का उपयोग करें।

क्या आप भी इन भाग्यशाली राशियों में से एक हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *