Viral

नोएडा में कार सवार युवकों की शर्मनाक हरकत, महिलाओं को किए गंदे इशारे; दो गिरफ्तार – Khabar Monkey

नोएडा में कार सवार युवकों की शर्मनाक हरकत, महिलाओं को किए गंदे इशारे; दो गिरफ्तार – Khabar Monkey
नोएडा में कार सवार युवकों की शर्मनाक हरकत, महिलाओं को किए गंदे इशारे; दो गिरफ्तार

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

नोएडा के फेस 3 थाना क्षेत्र में पृथला पुल पर चलती कार में महिलाओं को अश्लील इशारे करने युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, आरोपी युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. इसके बाद कुछ ही समय में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपनी कार से महिलाओं की कार का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया था.

महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है. पृथला पुल से होते ही दो महिलाएं कार से अपने परिवार के साथ कहीं जा रही थीं. इस बीच पीछे से आई एक लाल कलर की गाड़ी में बैठे दो युवक महिलाओं को देखकर गंदे-गंदे इशारे करने लगे. इस दौरान एक युवक ने उनका विरोध भी किया, लेकिन इसके बाजवदू आरोपियों ने अश्लील हरकते जारी रखी. इस घटना से महिलाएं काफी डर गई थीं.

महिलाओं को गंदे इशारे करने वाले अरेस्ट

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद फेज 3 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो की जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम ने गाड़ी को ट्रेस कर लिया और वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वीडियो में दिख रही गाड़ी भी जब्त कर ली है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिलाओं का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया.

सेक्टर-135 के रहने वाले है आरोपी

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फेस 3 ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार निवासी आजमगढ़ वर्तमान पता जेवीएस सोसायटीसेक्टर-135 और अभिषेक निवासी कस्बा कुशमाहा थाना किसली जिला मैनपुरी वर्तमान पता जेवीएस सोसायटी सेक्टर 135 के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey