बीवी को जलाने के लिए प्रेमिका संग बनाए वीडियो, मैनपुरी का सनसनीखेज कांड आया सामने! • ˌ

UP News : मध्य प्रदेश के मंदसौर के भाजपा नेता के हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी (UP News) के मैनपुरी में एक भाजपा नेता के बेटे के कई अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि जिस व्यक्ति के अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, उसकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की थी।

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

भाजपा नेत्री के बेटे पर बहू ने लगाया आरोप

बीवी को जलाने के लिए प्रेमिका संग बनाए वीडियो, मैनपुरी का सनसनीखेज कांड आया सामने! • ˌ

साथ ही महिला ने अपने पति पर किसी दूसरी महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया था। अब महिला के पति का दूसरी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। यूपी (UP News) से वायरल हो रहे वीडियो में शहर के एक भाजपा नेता का बेटा और एक युवती अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहे सभी वीडियो शहर के अलग-अलग स्थानों के हैं और इनमें दिख रही युवती भी एक ही है।

वायरल वीडियो होने के लगाया दहेज़ उत्पीड़न का आरोप

Up News

यूपी (UP News) से वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही युवती ने शुक्रवार शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि भाजपा नेता की बहू ने किसी तरह मोबाइल फोन से उसका वीडियो चुरा लिया। उसने ये वीडियो अपनी बहन को फॉरवर्ड कर दिए। उससे पैसे मांगकर उसे ब्लैकमेल किया गया।

पैसे ना देने पर ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए गए। इस मामले में बहन के पति को भी नामजद किया गया है। इधर, भाजपा नेता के बेटे और उसकी पत्नी के बीच चार साल से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी नेताओं ने साधी चुप्पी

View this post on Instagram

A post shared by Maurya K Rakesh (@mahan_shakti_)

यूपी भाजपा नेता और उसके परिवार से जुड़े लोगों की करतूतें सामने आने लगी हैं। लेकिन, कार्रवाई करने के बजाय पुलिस-प्रशासन सत्ता के दबाव में चुप बैठा है। वहीं, भाजपा नेता ने फोन उठाना बंद कर दिया है। भाजपा खेमे ने भी चुप्पी साध ली है।

आपको बता दें कि मैनपुरी के एक नामी प्रतिष्ठान और भाजपा महिला नेता के बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इन वीडियो में बेशर्मी की हदें पार कर दी गई हैं।

भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो आए सामने

Up News

मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष का वीडियो कांड अभी थमा भी नहीं है और यूपी (UP News) के मैनपुरी में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बेहद अश्लील वीडियो शहर भर के लोगों तक पहुंच चुके हैं। भाजपा नेताओं ने फोन तक उठाना बंद कर दिया है। भाजपा खेमे ने भी चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।