Salman Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं, पलभर वो पोस्ट वायरल हो जाता है और उसपर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो जाते हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उनकी आवाज साफ सुनाई तो नहीं दे रही है, लेकिन वो कोई गाना गुनगुनाते दिख रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने गाने की एक लाइन भी कैप्शन में लिखी है. उन्होंने लिखा, “मेरा जी नहीं भरा.” उन्होंने शायद ही सोशल मीडिया पर पहले कभी इस तरह का वीडियो पोस्ट किया है.

सलमान जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो वो क्लियर करते हैं कि ये पोस्ट किस बारे में हैं. हालांकि, ये वीडियो किस बारे में हैं, इसका उनकी किसी फिल्म से कोई कनेक्शन है या फिर उन्होंने यूं ही अपने फ्री टाइम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, इसको लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इसे उन्होंने अपने पनवेल फार्म हाउस पर शूट किया है. वो काफी शांत दिख रहे हैं और गाना गुनगुना रहे हैं. उन्होंने टीशर्ट पहन रखी है. चश्मा और हैट लग रहा है. वीडियो किस बारे में है, ये भले ही क्लियर नहीं हो रहा है, लेकिन उनके फैंस को उनका ये शांति से गुनगुनाने वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
सलमान खान की ‘मातृभूमि’
के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इस समय उनके पास दो फिल्में हैं. पहली फिल्म है ‘मातृभूमि’, जिसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं. हालांकि, फिलहाल इसकी रिलीज का मामला फंसा हुआ है. ये पिक्चर कब तक आएगी, अभी कुछ तय नहीं है.
–
एक्शन फिल्म बना रहे सलमान
दूसरी है एक एक्शन ड्रामा फिल्म, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही इस फिल्म की घोषणा हुई है. वामशी पेडिपल्ली इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ. पर ऐसी जानकारी है कि 18 अप्रैल से मुंबई में इस पिक्चर की शूटिंग शुरू होने जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. पर अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.





