Salman Film: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के खाते में इस वक्त दो फिल्में हैं. पहली- ‘मातृभूमि’ और दूसरी फिल्म वामशी पेडिपल्ली के साथ बना रहे हैं. यूं तो पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ रही थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. हालांकि, उससे पहले ही ‘टाइगर 3’ ने ठीक कमाए थे, पर उम्मीद के मुताबिक कम ही रही थी. खैर, अभी हर किसी की निगाहें उनकी और अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि’ पर है. फैन्स जानना चाहते हैं कि पिक्चर रिलीज कब होगी, लेकिन मेकर्स की तरफ से कुछ फिलहाल नहीं बताया गया है. जल्द ही वो दिल राजू की फिल्म का काम शुरू करने वाले हैं. लेकिन उससे पहली ही पता लग गया कि सलमान खान की बड़ी वापसी होने वाली है. जी हां, 10 अप्रैल को उनकी एक पॉपुलर फिल्म थिएटर्स में आ रही है.

साल 1991, जब की एक फिल्म रिलीज हुई. नाम था- ‘सनम बेवफा’, जिसका डायरेक्शन और प्रोडक्शन सावन कुमार टाक ने किया था. साथ ही सलमान खान के अलावा चांदनी, प्राण और डैनी डेन्जोंगपा ने भी काम किया था. यह फिल्म पाकिस्तानी पंजाबी फिल्म ‘हक मेहर’ से इंस्पायर्ड थी. इस पिक्चर ने 90 लाख के बजट में 14.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. अब सलमान खान की यही फिल्म री-रिलीज होने वाली है.
सलमान खान की होगी ‘डकैत’ से टक्कर
2024 में फिल्मों को दोबारा रिलीज करना आम बात थी. 2025 में, इस ट्रेंड को तब और बढ़ावा मिला जब ‘सनम तेरी कसम’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई. फरवरी 2026 में, सलमान खान की कल्ट फिल्म ‘तेरे नाम’ री-रिलीज हुई थी. अब उनकी ‘सनम बेवफा’ भी रिलीज हो रही है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसकी बुकिंग हैदराबाद, इंदौर, महाराष्ट्र के जलगांव समेत कुछ शहरों में दिख रही है. हाल ही में इस रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘धुरंधर 2’ का तूफान अब उस तरह नहीं चल रहा. वहीं, भूत बंगला के एक हफ्ते आगे बढ़ने से ‘सनम बेवफा’ के लिए जगह है. हैदराबाद में 10 अप्रैल से ‘सनम बेवफा’ दिखाने वाले थिएटर में से एक AMB गाचीबोवली है. दरअसल यह इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें सलमान खान ने अपने ही नाम सलमान का किरदार निभाया था.
दरअसल 10 अप्रैल को मृणाल ठाकुर और Adivi Sesh की ‘डकैत’ भी रिलीज हो रही है. कई बार पोस्टपोन होने के बाद यह फिल्म आ रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर माहौल तो सेट है. और सलमान खान की फिल्म री-रिलीज हो रही है, तो Dacoit के लिए ज्यादा टेंशन नहीं है. पर अगर री-रिलीज में फिल्म अच्छा कमा लेती हैं, तो परेशानी बढ़ सकती है.





