Entertainment

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, राजस्थान से एक और शूटर गिरफ्तार, अब तक 6 हिरासत में

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, राजस्थान से एक और शूटर गिरफ्तार, अब तक 6 हिरासत में
Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, राजस्थान से एक और शूटर गिरफ्तार, अब तक 6 हिरासत में

रोहित शेट्टी

बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक रोहित शेट्टी बीते कुछ दिनों से खासी चर्चा में हैं. चर्चा का कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग है. रोहित के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.अब खबर आ रही है कि एक और शूटर को गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और संदिग्ध शूटर को धर दबोचा है, जो फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. इससे पहले, हरियाणा की एसटीएफ और मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस साजिश का पर्दाफाश किया था.

ये भी पढ़ें- Devendra Fadnavis Appeal: रोहित शेट्टी को मिल रही धमकियों पर सामने आया IMPAA, CM फडनवीस से की सुरक्षा की मांग

आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों में आगरा के ऋतिक यादव, सनी और सोनू शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी दीपक नोएडा का रहने वाला है. शुरुआती जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि 31 जनवरी 2026 की रात को इन बदमाशों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर भारी रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के इरादे से डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी.

राजस्थान से मिला छठा संदिग्ध

बहादुरगढ़ में हुई 4 गिरफ्तारियों के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राजस्थान में छापेमारी की. वहां से एक और संदिग्ध शूटर को पकड़ा गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और तब से छिपकर राजस्थान में रह रहा था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply