Viral

धर्म परिवर्तन, भूतों का डर और गांजे का नशा… कानपुर में दीपक सुसाइड केस की 3 थ्योरी; उलझ गई है पूरी कहानी – Khabar Monkey

धर्म परिवर्तन, भूतों का डर और गांजे का नशा… कानपुर में दीपक सुसाइड केस की 3 थ्योरी; उलझ गई है पूरी कहानी – Khabar Monkey
धर्म परिवर्तन, भूतों का डर और गांजे का नशा... कानपुर में दीपक सुसाइड केस की 3 थ्योरी; उलझ गई है पूरी कहानी

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यूपी के कानपुर जिले में दीपक सुसाइड केस में कई मामले सामने आए हैं. आत्महत्या के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. घटना जिले के पनकी थाना क्षेत्र की है.

मृतक दीपक ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह कह रहा था कि मेरा जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. मैं परेशान हूं मेरा नाम दीपक सिंह गौर है और मैं अपनी जान दे रहा हूं.

भारत में गांजा बंद हो और नारी का सम्मान हो. गांजा धर्म परिवर्तन गांजा करा रहा है. पूरे भारत में धर्म परिवर्तन हो रहा है. मैंने जो भी गलती की उसके लिए माफी चाहता हूं.

वीडियो बनाकर दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं परिजनों का कहना है कि उसके द्वारा बनाए गए इस अंतिम वीडियो की गहनता से जांच हो और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए.

शरीर पर थे चोटों के निशान

परिजनों का कहना है कि उसके साथ धर्म परिवर्तन के नाम पर मारपीट की गई थी. उसके शरीर में चोटों के निशान थे. मृतक की बहन निशा सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को उसका भाई दीपक छोटी बहन के घर लखनऊ गया था, जहां पर छोटी बहन को उसने कुछ बातें बताई थी.

इसके बाद 27 तारीख को जब वह घर आया तो उसने बताया कि ट्रेन में उसके पीछे कुछ लोग पड़ गए थे, जो धर्म परिवर्तन करने को लेकर लालच का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद उसे लखनऊ के चारबाग के पास एक मजार ले गए थे. उसके साथ मारपीट की गई.

आक्रोशित लोगों ने जाम कर दी सड़क

वहीं इस घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने रतनपुर इलाके में सड़क जाम कर दी. लोगों का कहना है पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी करें और पीड़ित परिवार को न्याया मिले. पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है.

कब हुई थी घटना?

बीते बुधवार को दीपक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं मामले में पहले परिजनों ने बताया था कि दीपक का मानसिक संतुलन सही नहीं है. उसे भूत दिखाई देते हैं. उसने कहा था कि यह घर छोड़ दो यहां भूत हैं.

मृतक के भाई मोहित ने बताया कि घटना से करीब तीन-चार पहले वह बेहद तनाव में था. वह बहकी-बहकी बातें करता था, जो समझ में नहीं आती थी. बुधवार को जब वह घर पर वह अकेला था तो उसने फांसी लगा ली.

मां ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई अवाज नहीं आई. जब मैंने खिड़की से देखा तो फंदे पर लटक रहा था. घटना के एक दिन बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो मिला था.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey