साउथ फिल्मों के बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 फिल्म से कमाल किया और लोगों के दिलों में जगह बनाई. इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में फैल गई और उनके किरदार का क्रेज देखने को मिला. अब एक्टर की फिल्म राका सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है और इस फिल्म की अब फीस भी आ गई है.

पुष्पा 2 से ना सिर्फ अल्लू अर्जुन की डिमांड बढ़ी है बल्कि इस फिल्म की सक्सेस के बाद से एक्टर की फीस भी काफी बढ़ गई है. इसलिए तो अपनी अपकमिंग फिल्म राका के लिए वे मुंह मांगी फीस ले रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 175 करोड़ रुपये की मांग की है जिसपर मेकर्स ने भी सहमति जताई है.
इस फिल्म की कास्ट में बॉलीवुड और साउथ की टॉप एक्ट्रेस को भी शामिल किया गया है. जहां एक तरफ फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए कितने रुपये मिल रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को भारी-भरकम फीस मिल रही है. राका के लिए दीपिका को 25 करोड़ रुपये मिल रहे हैं जो बताता है कि एक्ट्रेस का जलवा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ में भी है. लेकिन इसके बाद भी इक्वल पे की बात करने वाली दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन से 7 गुना कम फीस मिल रही है.
वहीं बात करें रश्मिका मंदाना की तो एक्ट्रेस अब बॉलीवुड और साउथ की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और एक्ट्रेस को भी पुष्पा 2 फिल्म से ही फेम मिली. लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें दीपिका पादुकोण के मुकाबले कम फीस मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए रश्मिका को 5 करोड़ रुपये मिले हैं.
राका फिल्म की बात करें तो इसमें रश्मिका और दीपिका के अलावा जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में होंगी. फिल्म का संगीत साई अबयंकर दे रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ भी क्लियर नहीं है और ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में रिलीज की जाएगी.





